1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. फिर कांपी अफगानिस्तान की धरती, काबुल में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

फिर कांपी अफगानिस्तान की धरती, काबुल में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 29, 2023 07:44 am IST,  Updated : Mar 29, 2023 08:12 am IST

काबुल में बुधवा की सुबह 5:49 बजे 4.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र काबुल से 85 किमी पूर्व दिशा की ओर था।

काबुल में आया भूकंप- India TV Hindi
काबुल में आया भूकंप Image Source : FILE PHOTO

अफगानिस्तान के काबुल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। काबुल में बुधवा की सुबह 5:49 बजे 4.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र काबुल से 85 किमी पूर्व दिशा की ओर था। वहीं, इस भूकंप में अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भूकंप की तबाही

इससे पहले 21-22 मार्च की रात को अफगानिस्तान में खतरनाक भूकंप आया था। अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके पाकिस्तान और भारत में भी लगे थे। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप ने तबाही मचाई थी। दोनों देशों के 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए थे। अफगानिस्तान में 10 जबकि पाकिस्तान में 11 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में 6.5 रिक्टर स्केल की तीव्रता से भूकंप आया था। 

"2 हफ्ते में मुझे निपटा देंगे...", माफिया अतीक के भाई अशरफ का बड़ा आरोप, कहा- CM योगी समझते हैं मेरा दर्द 

पाकिस्तान में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके

पाकिस्तान में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 180 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप को भारत की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया था। पाकिस्तान में भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल और कोहाट इलाकों में महसूस किए गए। 

इजरायल में ‘गृहयुद्ध’ होते-होते रह गया? नेतन्याहू के इस फैसले से देश में कम हुआ तनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश