1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. गाजा में आतंकियों और इजरायल के बीच लगा संघर्ष विराम, पांच दिनों से चल रही थी खूनी हिंसा

गाजा में आतंकियों और इजरायल के बीच लगा संघर्ष विराम, पांच दिनों से चल रही थी खूनी हिंसा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 14, 2023 04:53 pm IST,  Updated : May 14, 2023 04:53 pm IST

गाजा पट्टी में दोनों पक्षों के बीच रविवार को संघर्ष विराम लागू होता प्रतीत हुआ। इस हिंसा में फिलिस्तीन के 33 और इजराइल के 2 लोगों की मौत हुई है।

गाजा में आतंकियों और इजरायल के बीच लगा संघर्ष विराम, पांच दिनों से चल रही थी खूनी हिंसा- India TV Hindi
गाजा में आतंकियों और इजरायल के बीच लगा संघर्ष विराम, पांच दिनों से चल रही थी खूनी हिंसा Image Source : FILE

Israel-Palestine:  इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले पांच दिनों से गाजा पट्टी में खूनी संघर्ष चल रहा था। इस ताजा खूनी संघर्ष में पहली बार इजरायल की ओर के नागरिक भी मारे गए। इन सबके बीच अब संघर्ष विराम लागू हो गया है। इस हिंसा में फिलिस्तीन के 33 और इजराइल के 2 लोगों की मौत हुई है। गाजा पर ताजा हिंसा मंगलवार को शुरू हुई थी, जब इजराइली विमानों ने ‘इस्लामिक जिहाद’ के तीन शीर्ष कमांडर को मार गिराया था। यह हमला गाजा से दागे गए रॉकेट के जवाब में किया गया था। इजराइली सेना ने बताया कि पिछले पांच दिन में उसने 1400 से अधिक रॉकेट दागे।

मिस्र की पहल पर हुआ संघर्ष विराम पर समझौता

इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच हिंसा जारी थी, लेकिन मिस्र की मदद से शनिवार देर रात संघर्ष विराम समझौता किया गया। इस संघर्ष विराम के कारण गाजा के उन 20 लाख लोगों और लाखों इजराइलियों को राहत मिली, जो हाल के दिनों में बमबारी की चपेट में आने से बचने के लिए बम-रोधी आश्रयों में रह रहे थे। इजराइल के हमलों से गाजा के कई अपार्टमेंट में छेद हो गए हैं। इजराइल का कहना है कि इन अपार्टमेंट्स में ‘इस्लामिक जिहाद’ के 6 बड़े सदस्य छिपे बैठे थे, जो कि ताजा हमलों में मारे गए। 

गाजा में मारे गए लोगों में 13 आम नागरिक

इजरायल रॉकेट हमले को झेलने वाले दक्षिणी इजरायल के निवासियों पर लगे प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटा रहा है।। इजरायइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस्लामिक जिहाद के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर हमले किए थे। इन हमलों के दौरान गाजा में मारे गए लोगों में कम से कम 13 आम नागरिक थे। 

हाल के खूनी संघर्ष को लेकर नेतन्याहू ने कही यह बात

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों की गूंज दुनियाभर में सुनाई देगी। उन्होंने अपनी कैबिनेट की एक बैठक में कहा, ‘गाजा में और उससे परे भी इजराइल के शत्रु जानते हैं कि यदि वे छुपने की कोशिश करेंगे, तो भी हम किसी भी समय उन तक पहुंचने में सक्षम हैं और इसके लिए तैयार हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश