1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर करने वाला है बड़ा प्रयोग, Space Station में भेजेगा 3 नए Astronauts

चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर करने वाला है बड़ा प्रयोग, Space Station में भेजेगा 3 नए Astronauts

 Published : Apr 23, 2025 05:53 pm IST,  Updated : Apr 23, 2025 05:53 pm IST

चीन दुनिया का एक ऐसा देश है जिसके पास अपना अंतरिक्ष स्टेशन है। अब अपने इस अंतरिक्ष स्टेशन पर चीन तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। ये अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन पर नए प्रयोग करेंगे।

चीनी अंतरिक्ष यात्री - India TV Hindi
चीनी अंतरिक्ष यात्री Image Source : AP

बीजिंग: चीन बृहस्पतिवार को अपने 10वें अंतरिक्ष दिवस के मौके पर अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा। ये तीनों अंतरिक्ष यात्री पिछले छह महीने से स्टेशन पर तैनात अपने सहयोगियों की जगह लेंगे। चीन की ओर से यह घोषणा बुधवार को की गई है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता लिन जिकियांग ने इस बारे में जानकारी दी है। लिन ने बताया कि चालक दल के साथ शेनझोउ-20 अंतरिक्ष मिशन को बृहस्पतिवार को प्रक्षेपित किया जाएगा। 

जानें चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री होंगे- चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी। चेन डोंग कमांडर के रूप में कार्य करेंगे। लिन ने कहा कि चालक दल ‘जेब्राफिश’, सूक्ष्म जीव ‘प्लैनेरियन’ और एक तरह के बैक्टीरिया ‘स्ट्रेप्टोमाइस’ से जुड़े नए प्रयोग करेगा। चीन ने 24 अप्रैल, 1970 को अपने पहले उपग्रह, डोंगफैंगहोंग-1 के सफल प्रक्षेपण के बाद 2016 में इस दिन को अपना अंतरिक्ष दिवस घोषित किया था। 

चीनी अंतरिक्ष यात्री
Image Source : APचीनी अंतरिक्ष यात्री

चीन के पास है अपना अंतरिक्ष स्टेशन

शेनझोउ-20 चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम का 35वां उड़ान मिशन है। चालक दल इस साल अक्टूबर के अंत में उत्तरी चीन में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर लौट सकता है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन तब बनाया जब कथित तौर पर इसे इन चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर कर दिया गया कि चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को उसकी सेना, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा संचालित किया जाता है। यह वर्तमान में एकमात्र ऐसा देश है जिसका अपना अंतरिक्ष स्टेशन है।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बुजदिल आर्मी का पूरा सच, अपने ही घर में बदतर हालत; लाचारी छुपाने के लिए करवाते हैं नापाक हरकत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने दुनिया को हिला दिया, नेपाल से लेकर अमेरिका तक ने दी प्रतिक्रिया; जानें किसने क्या कहा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश