1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप ने दिया मस्‍क को झटका? जानें क्यों अमेरिकी वायुसेना ने स्पेसएक्स रॉकेट परीक्षण को किया स्थगित

ट्रंप ने दिया मस्‍क को झटका? जानें क्यों अमेरिकी वायुसेना ने स्पेसएक्स रॉकेट परीक्षण को किया स्थगित

 Published : Jul 07, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 03:10 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप नें अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क को बड़ा झटका दिया है। अमेरिकी एयरफोर्स ने एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के साथ मिलकर हाइपरसोनिक कार्गो डिलीवरी का टेस्‍ट करने की योजना को स्थगित कर दिया है।

Elon Musk spacex Rocket Project (Representational Image)- India TV Hindi
Elon Musk spacex Rocket Project (Representational Image) Image Source : AP

वाशिंगटन: डोनाल्‍ड ट्रंप और एलन मस्‍क की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है। दोनों और एक-दूसरे पर जमकर सियासी वार किए जा रहे हैं। ट्रंप के ‘बिग ब्‍यूटीफुल बिल’ से नाराज एलन मस्‍क ने अब नई सियासी पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस बीच ट्रंप ने भी अब एलन मस्‍क को झटके देने शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सरकार से मस्‍क की कंपनियों को हजारों करोड़ के ठेके मिले हैं। मस्क की कंपनियां अमेरिकी वायुसेना और नासा के साथ मिलकर भी कई बड़े प्रोजेक्‍ट्स पर काम कर रही हैं। अमेरिकी एयरफोर्स ने एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के साथ मिलकर हाइपरसोनिक कार्गो डिलीवरी का टेस्‍ट करने वाली थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। 

अमेरिकी सैन्य प्रकाशन की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

अमेरिकी सैन्य प्रकाशन स्टार्स एंड स्ट्राइप्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परीक्षण को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षण प्रशांत महासागर के एक छोटे से द्वीप पर होना था। इस परियोजना में ऐसे रॉकेट री-एंट्री व्हीकल्स की लैंडिंग का परीक्षण किया जाना था, जो लगभग 90 मिनट में धरती के किसी भी कोने में 100 टन तक का सामान पहुंचाने में सक्षम हो। फिलहाल, माना जा रहा है कि ट्रंप और मस्क के बीच जारी विवाद के चलते परीक्षण को स्थगित किया गया है।

क्यों टाला गया परीक्षण?

स्‍पेस्‍एक्‍स के हाइपरसोनिक रॉकेट कार्गो डिलीवरी का टेस्‍ट मीडिया में आई उस रिपोर्ट के बाद टला है, जिसमें बताया गया था कि जीवविज्ञानी और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह परियोजना जॉनस्टन एटोल पर रहने वाले समुद्री पक्षियों की प्रजातियों को नुकसान पहुंचा सकती है। जॉनस्टन एटोल हवाई से लगभग 1,300 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में एक अमेरिकी क्षेत्र है। वायुसेना ने पहले कहा था कि वह इस परियोजना का एक पर्यावरणीय आकलन कराएगी, लेकिन पर्यावरण समूहों के विरोध के बाद इसे टाल दिया गया था। 

कही जा रही हैं कई तरह की बातें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाइपरसोनिक कार्गो डिलीवरी का टेस्‍ट को लेकर कई तरह की बातें कही जा रह हैं। अमेरिकी वायुसेना ने परीक्षण स्थगित करने की वजह समुद्री पक्षियों पर इसके पड़ने वाले दुष्‍प्रभाव को बताया है। लेकिन, बहुत से लोगों का मानना है कि एलन मस्‍क को झटका देने के लिए ट्रंप ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल, कहा तो यह भी जा रह है कि वायुसेना परीक्षण के लिए वैकल्पिक स्थानों की तलाश कर रही है।

एलन मस्क की कंपनियों को मिले है ठेके

एलन मस्क की रई कंपनियां- टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स अमेरिकी सरकार के साथ जुड़ी हैं। एलन मस्क की कंपनियों को अमेरिका की 17 सरकारी एजेंसियों से करीब 25 हजार करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट मिले हुए हैं। अब अगर ये कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाते हो तो मस्‍क को बहुत नुकसान होगा। गौर करने वाल बात यह भी है क ट्रंप इसके संकेत भी दे चुके हैं। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों से सरकारी अनुबंध खत्म करना बजट में कटौती का सबसे आसान तरीका है।

यह भी पढ़ें:

Explainer: अमेरिका में सियासी भूचाल, जानिए क्या चाहते हैं एलन मस्क और क्यों किया राजनीतिक पार्टी का ऐलान, क्या कहता है US का संविधान

'जो हाथ उठेगा उसे हाथ काट दिया जाएगा', जानें अब क्यों भड़का इजरायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश