1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में चढ़े 40 पर्वतारोही, जानें कितनों को मिली है अनुमति

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में चढ़े 40 पर्वतारोही, जानें कितनों को मिली है अनुमति

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 15, 2025 01:39 am IST,  Updated : May 15, 2025 01:39 am IST

माउंट एवरेस्ट पर 40 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई की है। पर्वतारोहियों के समूह में 8 चीनी नागरिक, एक अमेरिकी और एक जापानी नागरिक के अलावा 12 पर्वतारोही गाइड शामिल थे।

माउंट एवरेस्ट - India TV Hindi
माउंट एवरेस्ट Image Source : PTI

काठमांडू: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर बुधवार को 40 पर्वतारोहियों ने चढ़ाई की। अभियान आयोजकों ने इस बारे में जानकारी दी है। जिन लोगों ने 8849 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ाई की है उनमें नेपाल के लोगों के साथ-साथ विदेशी भी शामिल थे। ‘सेवेन समिट ट्रैक’ के निदेशक थानेश्वर गुरगैन ने बताया कि इस अभियान में 12 शेरपा सहित 22 पर्वतारोही शामिल थे। ये 12 शेरपा अभियान की आयोजक ‘सेवेन समिट ट्रैक’ से संबंधित थे। 

8 चीनी नागरिक शामिल

समूह में 8 चीनी नागरिक, एक अमेरिकी नागरिक और एक जापानी नागरिक के अलावा 12 पर्वतारोही गाइड शामिल थे। इसी तरह, ‘8के एक्सपेडिशंस’’ से सात शेरपाओं सहित 18 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। ‘8के एक्सपेडिशंस’ के प्रबंध निदेशक लकपा शेरपा के अनुसार, रिकॉर्ड धारक सानू शेरपा दुनिया की 8,000 मीटर ऊंची चोटियों में से 14 पर 2 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति हैं। वह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले नेपाली शेरपाओं में से एक हैं। 

कितने पर्वतारोहियों को मिली अमुमति

लकपा ने बताया कि इस वसंत में शिखर पर पहुंचने वाले अन्य पर्वतारोहियों में चेक गणराज्य के 2 और यूक्रेन के 6 पर्वतारोही शामिल थे। इस बार अधिक पर्वतारोही सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं और लगभग 450 पर्वतारोहियों ने इस शिखर पर चढ़ने के लिए अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की है। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी ठिकानों को निशाना बनाने में भारत को बढ़त, परमाणु संपन्न देशों के बीच हुई आधी सदी में सबसे व्यापक जंग: न्यूयॉर्क टाइम्स

पाकिस्तान के एटमी हथियारों की सुरक्षा पर उठे सवाल, क्या किराना हिल्स में न्यूक्लियर रेडिएशन हुआ? जानिए क्यों हो रही चर्चा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश