इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने तीसरी शादी की है। रेहम ने अमेरिका में बसे पाकिस्तानी ऐक्टर और सटायरिस्ट मिर्जा बिलाल से निकाह कर लिया है। ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट रेहम ने 2014 में इमरान खान से निकाह किया था और 2015 में यह शादी टूट गयी थी। 49 साल की रेहम ने ट्विटर पर घोषणा की कि उन्होंने अमेरिका के सियेटल शहर में एक सादे समारोह में बिलाल से निकाह किया। उन्होंने ट्विटर पर बिलाल के साथ अपने निकाह की कई तस्वीरें भी साझा कीं।
बिलाल का भी यह तीसरा निकाह है
ट्विटर पर साझा की गई पहली तस्वीर में दोनों को हाथों में हाथ डाले और अपनी शादी की अंगूठियां दिखाते हुए देखा जा सकता है। रेहम और बिलाल दोनों का ही यह तीसरा निकाह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिलाल पहले मॉडल थे और ‘द 4 मैन शो’, ‘दिल पे मत ले यार’ और ‘नेशनल एलियन ब्रॉडकास्ट’ जैसे शो का हिस्सा रहे हैं। रेहम ने पहली शादी इजाज रेहमान से की थी जो एक सायकायट्रिस्ट थे। उन्होंने 1993 में निकाह किया था और 2005 में तलाक ले लिया।
संपादक की पसंद