1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. समर्थकों की रैलियों के बीच बैलिस्टिक मिसाइल लांचर के साथ चली ईरान की सेना, IRGC ने इजरायल-अमेरिका को दिखाई ताकत

समर्थकों की रैलियों के बीच बैलिस्टिक मिसाइल लांचर के साथ चली ईरान की सेना, IRGC ने इजरायल-अमेरिका को दिखाई ताकत

 Published : Apr 22, 2026 10:21 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 10:21 am IST

ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान मंगलवार की रात ईरानियों ने अपने देश की सेना के समर्थन में रैलियां निकालीं। इस दौरान आईआरजीसी बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ रैली में शामिल हुआ।

ईरान में खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल के साथ निकली समर्थकों की रैली। - India TV Hindi
ईरान में खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल के साथ निकली समर्थकों की रैली। Image Source : X@PRESSTV

Iran US War: ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज पर जारी तनाव के बीच कट्टरपंथी समर्थकों ने मंगलवार देर रात रैलियां निकालीं। रैली के दौरान इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ दूसरे दौर की संभावित वार्ता विफल होने के बाद तनाव बढ़ा दिखाई दिया। ईरान की सरकारी प्रेस टीवी की  रिपोर्ट के अनुसार ईरान की अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के सदस्य एक कार्यक्रम में मोबाइल लॉन्चर पर बैलिस्टिक मिसाइल भी लेकर आए। यह वही खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसने इजरायल से लेकर मिडिल ईस्ट तक में दुश्मनों के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर डाला। 

क्लस्टर बमों का वारहेड छोड़ती है खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित फुटेज में तेहरान में लोग कलाश्निकोव शैली की असॉल्ट राइफलें लिए एक मिसाइल के ऊपर सवार नजर आए। इनमें से के क़द्र (Qadr) बैलिस्टिक मिसाइल जैसी दिख रही थी। ऐसी क़द्र मिसाइलें क्लस्टर म्यूनिशन (छोटे-छोटे बम) छोड़ सकती हैं, जिनका इस्तेमाल ईरान ने इज़रायल पर हमलों के दौरान व्यापक रूप से किया था। एक अन्य फुटेज में खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल को भी देखा गया, जो क्लस्टर बमों का वारहेड लेकर चल सकती है। 

ट्रंप बैकफुट पर 

ईरान-अमेरिका के बीच बुधवार को सीजफायर खत्म होने से पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप बैकफुट पर दिखाई दिए। पहले सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाने की बात करने वाले ट्रंप के लिए अब इसे आगे बढ़ाना ही उनकी मजबूरी बन गई। लिहाजा ट्रंप ने एकतरफा सीजफायर की समय-सीमा बढ़ा दी। हालांकि उन्होंने अपना सम्मान बचाने के लिए पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर सीजफायर बढ़ाने की बात कही। 

ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात एक आक्रामक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को बंद नहीं करना चाहता, बल्कि खुला रखना चाहता है” ताकि वह अपना कच्चा तेल बेच सके। ट्रम्प ने कहा कि अगर ऐसा होने दिया गया, तो “ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता, जब तक कि हम उनके देश के बाकी हिस्से को उनके नेताओं के साथ खत्म न कर दें।"

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बताया ‘तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अमेरिका द्वारा संघर्षविराम बढ़ाने का फैसला “कूटनीति और विश्वास निर्माण के लिए महत्वपूर्ण अवसर” प्रदान करेगा। UN के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, “हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, संघर्षविराम को कमजोर करने वाले कदमों से बचें और स्थायी समाधान के लिए रचनात्मक बातचीत करें।” गुटेरेस ने अमेरिका-ईरान वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों का भी समर्थन किया और उम्मीद जताई कि इससे व्यापक और स्थायी समाधान का रास्ता निकलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश