Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल का दुश्मन ईरान कर रहा जंग की तैयारी! जंगी अभ्यास के बाद किया Heydar क्रूज मिसाइल टेस्ट

इजराइल का दुश्मन ईरान कर रहा जंग की तैयारी! जंगी अभ्यास के बाद किया Heydar क्रूज मिसाइल टेस्ट

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Oct 31, 2023 03:57 pm IST, Updated : Oct 31, 2023 04:01 pm IST

ईरान अपने तीखे तेवर दिखा रहा है। इजराइल और हमास की जंग के बीच इजराइल को खुली चेतावनी देने वाले इजराइल के दुश्मन ईरान ने हायडर मिसाइल का परीक्षण करके अपने इरादे जता दिए हैं। जानिए कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

इजराइल ने किया हायडर मिसाइल टेस्ट- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PTI इजराइल ने किया हायडर मिसाइल टेस्ट

Iran on Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग और खतरनाक होती जा रही है। इजराइल अब धड़ल्ले से गाजा पट्टी में जाकर जमीनी हमले करने लगा है। उधर, ईरान की शह पर लेबनान स्थित हिजबुल्ला आतंकी संगठन इजराइल पर हमले कर रहा है। ईरान खुलेआम इजराइल को गाजा पर हमले के लिए परिणाम भुगतने की चेतावनी दे चुका है। हमास का खुलेआम सपोर्ट करने वाला ईरान लगता है जंग पर आमादा हो गया है। इजराइल और अमेरिका को धमकी देने वाले ईरान ने पहले जंगी अभ्यास किया। अब अमेरिका और इजराइल को चेताने के ​इरादे से ईरान ने अपने हमलावर हेलिकॉप्टर से हायडर क्रूज मिसाइल का परीक्षण गया है। 

हायडर क्रूज मिसाइल का यह फील्ड टेस्ट था, जो सफल रहा है। हायडर यह जमीन से हवा में मार करने वाली क्रूज मिसाइल है। हेलिकॉप्टर से छूटने के बाद 30 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को बेहतरीन तरीके से सटीक निशाना लगाकर नष्ट कर दिया इस मिसाइल में जीपीएस गाइडेंस सिस्टम है। लॉन्च करने के बाद हेलिकॉप्टर पायलट के पास मिसाइल को गाइड करने का पूरा कंट्रोल था। ईरान दो दिनों से इस मिसाइल का परीक्षण कर रहा है।

जानिए इजराइल के लिए कितनी खतरनाक है हायडर क्रूज मिसाइल?

हायडर  क्रूज मिसाइल तीन मीटर लंबी है। इसका वजन करीब 40 किलोग्राम होता है।

  • इस मिसाइल में 20 किलोग्राम का वॉरहेड लगाया गया है। 
  • इसकी खासियत यह है कि यह किसी चलते फिरते टारगेट को भी ध्वस्त कर सकती है।
  • 200 किमी के दायरे में ऐसे चलते फिरते टारगेट को खत्म करने में यह मिसाइल सक्षम है। 
  • हायडर क्रूज मिसाइल की गति करीब 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

पहले जंगी अभ्यास कर अपनी ​ताकत दिखा चुका है ईरान

इससे पहले ईरान ने जोरदार जंगी अभ्यास किया था। इसमें उसने अपनी ताक​त का प्रदर्शन करते हुए बख्तरबंद वाहन, इन्फ्रैंट्री, मोबाइल असॉल्ट यूनिट्स, रैपिड मिसाइल रिएक्शन फोर्सेस, हेलिकॉप्टर्स, ड्रोन फोर्स, इंजीनियरिंग यूनिट्स और सपोर्ट यूनिट्स ने भाग लिया था। हैदर मिसाइल के दो वैरिएंट ईरान के पास मौजूद हैं।

हमास को सपोर्ट करता है ईरान

ईरान हमास को पूरी तरह सपोर्ट करता है। यह बात अमेरिका भी कह चुका है। इजराइल हमास जंग पर चीन अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। चीन की चुप्पी से अमेरिका निराश है। दरअसल, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान पर चीन का काफी प्रभाव है और ईरान हमास का एक प्रमुख समर्थक है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement