Israel Hamas War: इजरायली सेना गाजा में लगातार अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है। एक बार फिर गाजा में इजरायल ने कहर बरपा दिया है। इजरायल के हमलों से गाजा में हाहाकार मच गया है। इजरायल की ओर से गाजा में हवाई हमले और गोलीबारी की है। इजरायली सेना की इस कार्रवाई में कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई है जिसमें जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इजरायली हमलों के बारे में जानकारी दी है।
भोजन की तलाश में थे लोग, मारे गए
स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती महिला की मौत होने के बाद एक जटिल सर्जरी कर उसका प्रसव कराया गया लेकिन उसके नवजात शिशु की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई लोग भोजन की तलाश में थे। इस हमले से पहले ही इजरायल ने क्षेत्र में गंभीर होते मानवीय संकट के मद्देनजर प्रतिबंधों में ढील दी थी।
इजरायल ने कहा क्या है?
गाजा में भुखमरी के बढ़ते संकट को लेकर बढ़ते दबाव के बीच इजरायल ने बीते सप्ताह कहा था कि वह गाजा सिटी, दीर अल-बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोज 10 घंटे के लिए सैन्य कार्रवाई रोकेगा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सुरक्षित रास्तों की व्यवस्था करेगा। अंतरराष्ट्रीय विमानों के जरिए मदद पहुंचाने की सेवा भी बहाल कर दी गई है। इस बीच विभिन्न सहायता एजेंसियों का कहना है कि यह कदम गाजा में बढ़ती भुखमरी की स्थिति से निपटने के लिए नाकाफी है।

गाजा के ताजा हालात
संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के प्रवक्ता मार्टिन पेनर ने बताया कि हाल ही में गाजा पहुंचने वाले उसके सभी 55 ट्रक को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही भीड़ ने लूट लिया था। संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है और वैकल्पिक रास्तों की अनुमति नहीं दी गई है। इजरायल ने यह भी स्पष्ट किया है कि मानवीय राहत के इन नए उपायों के साथ-साथ सैन्य अभियान भी जारी रहेगा। (एपी)
यह भी पढ़ें:
भिखारी पाकिस्तान ने फलस्तीनियों को दिया मदद का भरोसा, जानें इजरायल को लेकर क्या कहा?पाकिस्तान में आतंकियों ने ट्रेन को बनाया शिकार, धमाका कर के 3 डिब्बों को डिरेल किया