Israerl-Iran War: इजरायल और ईरान युद्ध के एक महीने से अधिक हो चुके हैं। रविवार को इजरायल ने ईरान के दिल कहे जाने वाले तेहरान पर कई बड़े हमले किए। इजरायली सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसने तेहरान में ईरान के दर्जनों मिसाइल भंडारण केंद्रों और अस्थाई कमांड सेंटरों को निशाना बनाया। इजरायली हमले में तेहरान में बड़ी तबाही का दावा किया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इजरायल ने तेहरान के रिहायशी इलाकों पर भी घातक बमबारी की है। वहीं ईरान ने जवाब में तेल अवीव और इजरायल के परमाणु केंद्र डिमोना पर मिसाइलें बरसाईं।
ईरान के प्रमुख एयर डिफेंस सिस्टम और कमांड सेंटर को नष्ट करने का दावा
आईडीएफ ने एक पोस्ट में लिखा, " तेहरान के दिल में यानी राजधानी में हमला किया गया। ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को व्यापक हमलों की लहर के दौरान हमले में निशाना बनाया गया। हमले में ईरान के दर्जनों हथियार भंडारण केंद्र और उत्पादन स्थल नष्ट करक दिए गए। इसके अलावा कई अस्थायी कमांड सेंटर नष्ट किए गए, जिनमें मुख्यालय के अंदर काम कर रहे कमांडर भी शामिल थे। साथ ही ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और भंडारण सुविधाएं, हवाई रक्षा प्रणालियां, और ईरानी शासन के अवलोकन चौकियां भी हमले में ध्वस्त कर दी गईं।"