1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hamas War: PM बेंजामिन नेतन्याहू ने 'वार कैबिनेट' को किया भंग, जानें वजह

Israel Hamas War: PM बेंजामिन नेतन्याहू ने 'वार कैबिनेट' को किया भंग, जानें वजह

 Published : Jun 17, 2024 03:58 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 04:00 pm IST

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 'वार कैबिनेट' भंग कर दिया है। सांसद बेनी गैंट्ज की ओर से सरकार छोड़ने के बाद नेतन्या ने यह फैसला लिया है।

Benjamin Netanyahu- India TV Hindi
Benjamin Netanyahu Image Source : FILE AP

यरुशलम: इजराइल के अधिकारियों का कहना है कि प्रमुख साझेदार के सरकार छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रभावशाली 'वार कैबिनेट' को भंग कर दिया है। यह निर्णय बेनी गैंट्ज के सरकार छोड़ने के बाद लिया गया है। नेतन्याहू अब गाजा युद्ध के बारे में रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर सहित मंत्रियों के एक छोटे समूह के साथ परामर्श करेंगे, जो युद्ध मंत्रिमंडल का हिस्सा थे।

किया गया था 'वार कैबिनेट' का गठन

'वार कैबिनेट' का गठन तब किया गया था जब बीते साल अक्टूबर में जंग की शुरुआत में गैंट्ज नेतन्याहू के साथ राष्ट्रीय एकता सरकार में शामिल हुए थे। इसमें गैंट्ज के साथी गादी ईसेनकोट और धार्मिक पार्टी शास के प्रमुख आर्य डेरी भी पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल थे। गैंट्ज और ईसेनकोट दोनों ने पिछले सप्ताह नेतन्याहू पर गाजा युद्ध को लेकर स्पष्ट रणनीति की कमी का हवाला देते हुए सरकार से दूरी बना ली थी। 

 

यह भी जानें 

गैंट्ज ने मांग की थी कि नेतन्याहू की सरकार में अति-दक्षिणपंथी सांसदों को दरकिनार करने के लिए एक छोटा मंत्रिमंडल बनाया जाए। गैंट्ज, नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट इसके सदस्य थे और उन्होंने पूरे युद्ध के दौरान मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इजराइली अधिकारियों ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि उन्हें मीडिया के साथ इस बदलाव पर चर्चा करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि आगे चलकर नेतन्याहू संवेदनशील मुद्दों पर अपनी सरकार के कुछ सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बैठकें करेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Hajj 2024: हज यात्रियों ने अदा की अंतिम रस्में, लू लगने से 14 हाजियों की हुई मौत

इक्वाडोर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने मचाई तबाही, कम से कम 6 लोगों की हुई मौत; कई लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश