1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा में मचा दी तबाही, हवाई हमलों में 30 लोगों की हुई मौत

Israel Hamas War: इजरायल ने गाजा में मचा दी तबाही, हवाई हमलों में 30 लोगों की हुई मौत

 Published : Nov 05, 2024 07:47 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 07:47 pm IST

इजरायल ने गाजा में अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है। गाजा में इजरायल की ओर से किए हवाई हमलों ने भीषण तबाही मचाई है। हमलों में 30 लोगों की मौत हो गई है।

Israeli Airstrike in Gaza- India TV Hindi
Israeli Airstrike in Gaza Image Source : AP

यरुशलम: गाजा में इजरायल की ओर से लगातार भीषण बमबारी की जा रही है। इस बीच फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने दावा किया है कि इजरायल की ओर से गाजा में किए गए हवाई हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के हुए हमले में गाजा पट्टी में चार बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई जबकि सोमवार देर रात के हमले में बेत लहिया शहर में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। हताहतों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया है। 

इजरायल ने नहीं दी प्रतिक्रिया

अस्पताल के निदेशक हुस्साम अबू सफिया ने बताया कि सोमवार को बेत लहिया शहर की इमारत पर इजरायल ने हमला किया जिसमें कई परिवार शरण लिए हुए थे। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय की आपात सेवा द्वारा जारी मृतकों की सूची में 8 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं। इजरायल की सेना की ओर से इस मामले में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 

Israel Attack Gaza
Image Source : FILE APIsrael Attack Gaza

इजरायल ने तेज किया है अभियान

इजरायल करीब एक महीने से बड़े पैमाने पर उत्तरी गाजा को निशाना बना रहा है और उसने बेत लहिया, नजदीकी शहर बेत हुनान और शहरी जाबलिया शरणार्थी शिविर को पूरी तरह से खाली करने की चेतावनी दी है। इजरायल ने पिछले एक महीने से लगभग ना के बराबर मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति दी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के कराची में गार्ड ने 2 चीनी नागरिकों को मारी गोली, जानें पुलिस ने क्या कहा

US Presidential Election: कब पता चलेगा किसने जीता चुनाव, यहां जानें अहम सवालों के जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश