1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Mayanmar National Airlines: जमीन से चली गोली, आसमान में उड़ते प्लेन को चीरते हुए यात्री को जा लगी

Mayanmar National Airlines: जमीन से चली गोली, आसमान में उड़ते प्लेन को चीरते हुए यात्री को जा लगी

 Edited By: Pankaj Yadav @pan89168
 Published : Oct 02, 2022 09:38 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 09:38 pm IST

Myanmar National Airlines का एक विमान 63 यात्रियों को लेकर लोइकाव एयरपोर्ट में उतरने वाला था। उसी वक्त किसी ने जमीन से विमान पर फायर कर दिया। विमान करीब 3500 फीट का ऊंचाई पर उड़ रहा था। गोली विमान को चीरते हुए सीधे एक यात्री के गले में जा लगी।

Bullet hit the passenger's neck- India TV Hindi
Bullet hit the passenger's neck

Highlights

  • जमीन से चली गोली सीधे विमान में सवार एक यात्री को जा लगी
  • विमान की लैंडिंग कराई गई और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया
  • विमान करीब 3500 फीट का ऊंचाई पर उड़ रहा था

Mayanmar National Airlines: म्यांमार में एक हवाई जहाज आसमान में उड़ रहा था। तभी किसी व्यक्ति ने जमीन से गोली फायर कर दी। गोली सीधे विमान को चीरते हुए उसमें सवार यात्री के गले में जा धंसी। गोली लगने के बाद यात्री खून से लथपथ हो गया जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और घायल को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक Myanmar National Airlines का एक विमान 63 यात्रियों को लेकर लोइकाव एयरपोर्ट में उतरने वाला था। बता दें कि गोली विमान के निचले हिस्से में लगी थी। घटना के बाद, लोइकाव में म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के ने बताया कि शहर के लिए सभी उड़ानें अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दी गई हैं। घटना से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिनमें विमान में गोली का छेद दिखाई दे रहा था।

सैन्य सरकार ने काया राज्य में विद्रोही बलों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया

द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार की सैन्य सरकार ने काया राज्य में विद्रोही बलों पर विमान पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, विद्रोही समूहों ने आरोपों से इनकार किया है। बता दें कि पिछले साल सेना ने आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार से सत्ता हथिया ली थी। म्यांमार में अभी सेना का शासन है। देश में मार्शल लॉ लागू है। सब कुछ सेना के कंट्रोल में है। इन सबके बीच देश के पूर्वी राज्य काया में सैन्य और विद्रोही समूहों के बीच लड़ाई जारी है। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश