1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया, सहम गए लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया, सहम गए लोग; जानें कितनी रही तीव्रता

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 09, 2024 06:29 am IST,  Updated : Jan 09, 2024 06:49 am IST

इंडोनेशिया के तलौद द्वीप पर सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप के झटके काफी तेज थे।

भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया।- India TV Hindi
भूकंप के जोरदार झटकों से हिला इंडोनेशिया। Image Source : INDIA TV

इंडोनेशिया के तलौद द्वीप पर सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। इससे पहले भी भूकंप के झटकों ने इंडोनेशिया में तबाही मचाई थी। ऐसे में अब एक बार फिर इंडोनेशिया भूकंप के झटकों से हिल गया है। यह भूकंप समुद्र के भीतर मची हलचल के बाद आया। अचानक धरती हिलने लगी और यह दृश्य देख लोगों की सांसें अटक गई। घबराहट के मारे लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। 

हाल ही में आया था 5.9 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में समुद्र के भीतर आए इस तेज भूकंप से असेह प्रांत हिल गया। लोगों में भूकंप की वजह से दहशत फैल गई है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि 6.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप और उसके आस-पास के क्षेत्रों में रहा है। वहीं अगर पिछले भूकंप की बात करें तो 30 दिसंबर को इंडोनेशिया में आए भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप असेह प्रांत के तटीय शहर सिनाबांग से 362 किलोमीटर (225 मील) पूर्व में 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर था। इंडोनेशिया की ‘मेट्रोलॉजिकल, क्लाइमेटोलॉजी और जियोफिजिकल एजेंसी’ ने सुनामी का कोई खतरा नहीं जारी किया था।

एक सालों में भूकंप से कांप गए लोग

बता दें कि इंडोनेशिया में पिछले 1 वर्ष में कई बार भूकंप के झटके लगे हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों की मौत भी हुई है। काफी संख्या में घर, मकान और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि इस बार के भूकंप में अभी तक किसी की मौत होने की खबर नहीं है। अन्य नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही भूकंप के झटकों ने पूरे जापान में तबाही मचा दी थी। पश्चिमी जापान में आए शक्तिशाली भूकंपों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। प्राकृतिक आपदा के कारण ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में आये भूकंप की तीव्रता 7.6 थी। 

यह भी पढ़ें- 

'भारत हमारे लिए 911 कॉल जैसा..', पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर अपनी ही सरकार पर भड़कीं मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री

Israel-Hamas War: इजराइल ने हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर विसाम हसन ताविल को मार डाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश