1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खचाखच भरी इंडोनेशियाई नौका पलटी, 15 लोगों की डूबने से मौत, 33 लोगों को बचाया

खचाखच भरी इंडोनेशियाई नौका पलटी, 15 लोगों की डूबने से मौत, 33 लोगों को बचाया

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 24, 2023 04:50 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 04:50 pm IST

नौका दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में बुटोन सेंट्रल रीजेंसी के लांतो गांव से लागिली गांव जा रही थी। लकड़ी की नौका में 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

खचाखच भरी इंडोनेशियाई नौका पलटी, 15 लोगों की डूबने से मौत, 33 लोगों को बचाया- India TV Hindi
खचाखच भरी इंडोनेशियाई नौका पलटी, 15 लोगों की डूबने से मौत, 33 लोगों को बचाया Image Source : AP

Indonesia News: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास नौका डूबने का बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप के पास एक नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बचावकर्ताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। नाव में कैपिसिटी से ज्यादा लोग बैठे हुए थे। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि नौका में सवार 33 अन्य लोग बच गए।

बुटोन तलाश एवं बचाव अभियान के प्रमुख मोहम्मद अराफाह ने बताया कि नौका दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत में बुटोन सेंट्रल रीजेंसी के लांतो गांव से लागिली गांव जा रही थी। लकड़ी की नौका में 20 लोगों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खोज और बचाव दल को 15 शव मिले और 6 लोगों को बचाया गया, लेकिन बाद में नौका में सवार सभी लोगों का पता चलने के बाद बचाव अभियान रोक दिया गया।

जीवित बचे 27 लोगों को घटना का पता ही नहीं चला

अराफाह ने एक बयान में कहा, ‘जीवित बचे 27 लोगों का पहले पता नहीं चला था, क्योंकि वे सीधे घर चल गए थे।’ उन्होंने बताया कि बचाव अभियान में रबड़ की तीन नौकाओं, मछलियां पकड़ने वाली दो नौकाओं और छह गोताखोरों को तैनात किया गया था। 

नाइजीरिया में भी हुआ था भीषण हादसा

पिछले महीने अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक भीषण नाव हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी. ये सारे लोग किसी शादी समारोह से लौटकर वापस आ रहे थे। ओवरलोडिंग के चलते नाव पलट गई। ये हादसा नाइजीरिया के नाइजर नदी में हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश