1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बाज नहीं आया पाकिस्तान! UN में करना चाहता था घटिया काम, अमेरिका और फ्रांस ने निकाली हेकड़ी

बाज नहीं आया पाकिस्तान! UN में करना चाहता था घटिया काम, अमेरिका और फ्रांस ने निकाली हेकड़ी

 Published : Apr 30, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 12:32 pm IST

पाकिस्तान को एक बार फिर अपनी हरकत के लिए संयुक्त राष्ट्र में शर्मसार होना पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने घटिया हरकत की जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया। जानें आखिर पूरा मामला क्या है।

pak pm shehbaz sharif - India TV Hindi
pak pm shehbaz sharif Image Source : AP

Pakistan In United Nations: मंच कोई भी हो पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से कभी बाज नहीं आता है। एक बार फिर पाकिस्तान ने कुछ ऐसा किया जिसे लेकर दुनिया के सामने उसकी भद्द पिट गई। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुनिया के तमाम देशों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी इस हमले की निंदा की थी और इस बात पर जोर दिया था कि इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 

फेल हुआ पाकिस्तान का नापाक मंसूबा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से जब आतंकी हमले के खिलाफ बयान जारी किया जा रहा था तब पाकिस्तान ने घटिया हरकत करने का प्रयास किया। पाकिस्तान ने इस दौरान कश्मीर को विवाद क्षेत्र के तौर पर शामिल कराने की कोशिश की जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया। अमेरिका और फ्रांस ने भी इस समय पर भारत का खुलकर साथ दिया जिससे पाकिस्तान के मंसूबे पर पानी फिर गया।  

'पाकिस्तान एक दुष्ट राज्य'

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अनुसार, ''भारत ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि उनका देश आतंकवाद को समर्थन देता रहा है। अपने देश के इतिहास को स्वीकार करने से पाकिस्तान एक दुष्ट राज्य के रूप में उजागर होता है। वह दुनिया में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है।''

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र और दुनिया इस टकराव बर्दाश्त नहीं कर सकती। यह टकराव दोनों देशों समेत दुनिया के लिए विनाशकारी होगा। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की फिर हुई किरकिरी! जानें ख्वाजा आसिफ के डर्टी वर्क वाले बयान पर अमेरिका का रिएक्शन

अब मरियम नवाज भी शेखी बघार रही हैं...इनके बयान को सुनकर खूब आएगी आपको हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश