1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने 30 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया, कहा-अफगानिस्तान के रास्ते से घुसना चाह रहे थे आतंकी

पाकिस्तान ने 30 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया, कहा-अफगानिस्तान के रास्ते से घुसना चाह रहे थे आतंकी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 04, 2025 02:16 pm IST,  Updated : Jul 04, 2025 02:16 pm IST

पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर 30 घुसपैठियों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान का दावा है कि ये सभी आतंकी हैं, जो घुसपैठ के प्रयास में थे।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वज़ीरिस्तान जिले में अफगान सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 30 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह कार्रवाई मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को हसन खेल इलाके में की गई। इस संबंध में पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने शुक्रवार को जानकारी दी।

तीव्र और सुनियोजित जवाबी कार्रवाई

ISPR ने अपने बयान में कहा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों ने एक त्वरित और सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए 30 आतंकियों को मार गिराया, जो अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। “कार्रवाई के दौरान आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

अफगानिस्तान को चेतावनी

ISPR ने कहा कि यह सफलता पाकिस्तान की सतर्क खुफिया प्रणाली की प्रभावशीलता और सुरक्षा बलों की परिचालन क्षमता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। "यह हमारे सैन्य बलों की तत्परता और पेशेवर क्षमता का परिचायक है। पाकिस्तान ने इस अवसर पर अफगानिस्तान को भी आगाह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी भूमि का उपयोग "विदेशी तत्वों" द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए न किया जाए। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश