1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan News: अहमदिया समुदाय की 16 कब्रों को नापाक किया, कहने को सिर्फ मुसलमान, पाकिस्तान में इनके लिए कोई जगह नहीं

Pakistan News: अहमदिया समुदाय की 16 कब्रों को नापाक किया, कहने को सिर्फ मुसलमान, पाकिस्तान में इनके लिए कोई जगह नहीं

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 24, 2022 03:50 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 04:19 pm IST

Pakistan News: पाकिस्तान में आए दिन अहमदिया समुदाय को निशाना बनाया जाता रहा है। अब एक बार फिर से उनके 16 कब्रों के साथ बेअदबी की गई है। इस साल अहमदिया समुदाय के 185 कब्रों से बेअदबी की जा चुकी है।

Ahmadiya Community In Pakistan- India TV Hindi
Ahmadiya Community In Pakistan Image Source : PTI

Highlights

  • पंजाब प्रांत में अहमदिया समुदाय के 16 कब्रों के साथ बेअदबी
  • अब तक अहमदिया समुदाय के 185 कब्रों के साथ की जा चुकी है बेअदबी
  • पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरपंथियों द्वार अहमदियों के खिलाफ फैलाया जा रहा नफरत

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कब्र के ऊपर लगे पत्थर पर इस्लामी प्रतीकों का इस्तेमाल करने को लेकर धार्मिक कट्टरपंथियों ने अहमदिया समुदाय की 16 कब्रों से कथित तौर पर बेअदबी की। जमात अहमदिया पंजाब के प्रवक्ता आमिर महमूद ने बुधवार को बताया कि फैसलाबाद जिले के चक 203 आरबी मानावाला में एक कब्रिस्तान में कुछ अज्ञात लोगों ने अहमदी समुदाय की 16 कब्रों से को नापाक किया। घटनास्थल प्रांत की राजधानी लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर है। समुदाय के क्रबिस्तान की कई कब्रों पर लगे पत्थरों पर आयतें लिखी थीं। महमूद ने कहा कि यह कब्रिस्तान 75 साल पुराना है और इससे पहले ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के मुस्लिम मौलवी अहमदिया समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं और इसी वजह से कट्टरपंथियों ने समुदाय की कब्रों से बेअदबी की है। 

कट्टरपंथी अहमदिया समुदाय को निशाना बना फैला रहे नफरत 

आमिर महमूद ने बताया “ इस कृत्य से शोक संतप्त परिवार काफी दुखी हैं और उन्हें सरकार से ही इंसाफ की आस है। यह कृत्य न सिर्फ गैर कानूनी है, बल्कि साफतौर से सभी मानवीय मूल्यों के खिलाफ भी है।” पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में भी अहमदिया समुदाय के सदस्यों की कब्रों को कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया है। महमूद के मुताबिक, सिर्फ इस साल ही 185 कब्रों से बेअदबी की जा चुकी है। उन्होंने कहा, " लगातार उत्पीड़न" अहमदी समुदाय के अधिकारों की पूर्ण अवहेलना को दिखाता है और अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की गहरी भावना पैदा करता है। 

अहमदिया समुदाय को पाकिस्तान में खुद को मुस्लमान कहने पर भी रोक

पाकिस्तान की संसद ने 1974 में अहमदी समुदाय को गैर मुस्लिम घोषित कर दिया था। एक दशक बाद समुदाय पर खुद को मुस्लिम कहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उन पर उपदेश देने और हज व उमरा के लिए सऊदी अरब जाने पर भी रोक है। पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी में से करीब एक करोड़ लोग गैर मुस्लिम हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश