1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan News: बाढ़ से बदहाल पाकिस्तान पर दोहरी मार, अब फैल रही यह बीमारी, परेशान सरकार हुई बेबस

Pakistan News: बाढ़ से बदहाल पाकिस्तान पर दोहरी मार, अब फैल रही यह बीमारी, परेशान सरकार हुई बेबस

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 17, 2022 02:33 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 02:33 pm IST

Pakistan News:प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में दक्षिणी सिंध प्रांत में डेंगू फीवर के कुल 3,515 नए मामले सामने आए हैं।

Pakistan News- India TV Hindi
Pakistan News Image Source : AP

Highlights

  • पंजाब में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 2766 हो गई
  • परेशान अधिकारियों ने शुरू किया एंटी डेंगू कैंपेन

Pakistan News: पाकिस्तान में बाढ़ के कारण बर्बादी की हद हो गई। अब बाढ़ के बाद एक और परेशानी से पाकिस्तान के लोग जूझ रहे हैं। यहंा बाढ़ के बाद अब डेंगू फीवर के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में डेंगू फीवर के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में दक्षिणी सिंध प्रांत में डेंगू फीवर के कुल 3,515 नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांत के हैदराबाद डिवीजन में सबसे अधिक 1623 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद लरकाना डिवीजन में 847 मामले दर्ज किए गए। प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि शुक्रवार को पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी पंजाब प्रांत में डेंगू फीवर के 221 मामले सामने आए।

पंजाब में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 2766 हो गई

पाक की राजधानी लाहौर में डेंगू फीवर के 98 मरीज सामने आए। इसके बाद रावलपिंडी शहर में 79 मरीजों पाए गए। पंजाब में इस साल कुल डेंगू फीवर के मरीजों की संख्या 2766 हो गई है।

परेशान अधिकारियों ने शुरू किया एंटी डेंगू कैंपेन

डेंगू फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी अधिकारियों ने एंटी.डेंगू कैंपेन शुरू किया है।कथित तौर पर हाल ही में डेंगू का प्रकोप देश में मानसून की बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद सामने आया है।

बाढ़ के रुके पानी से पनपी डेंगू की बीमारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार देश का एक बड़ा हिस्सा पिछले कुछ हफ्तों से रुके हुए बाढ़ के पानी की चपेट में है। जिसके चलते डेंगू फीवर समेत कई तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल के समय में पाकिस्तान में भारी बाढ़ आई है। इस कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था हिल गई। आर्थिक नुकसान के साथ ही जानमाल का काफी नुकसान हुआ। गांव के गांव जलमग्न हो गए। नदियों और तालाबों में उफान आ गया। हालात इतने बदतर हो गए कि पाकिस्तान को विश्व के सामने झोली फैलाने पर मजबूर होना पड़ा। अमेरिका, चीन सहित कुछ देशों ने पाकिस्तान को आर्थि मदद दी। पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण बुरे हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों चिंता जाहिर की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश