1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pakistan News : साथियों की रिहाई की मांग को लेकर आतंकवादियों ने मंत्री को किया अगवा

Pakistan News : साथियों की रिहाई की मांग को लेकर आतंकवादियों ने मंत्री को किया अगवा

 Published : Oct 08, 2022 06:05 pm IST,  Updated : Oct 12, 2022 01:05 pm IST

Pakistan News : पाकिस्तान की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकवादियों ने अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले एक मेन रोड को अवरुद्ध कर दिया और एक वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटक को बीच रास्ते में अगवा कर लिया। मीडिया की एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

Highlights

  • गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल्ला बेग को किया अगवा
  • आतंकवादियों की रिहाई की पुष्टि के बाद अगवा लोगों को छोड़ा

Pakistan News : पाकिस्तान की जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे आतंकवादियों ने अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा को गिलगित-बाल्टिस्तान से जोड़ने वाले एक मेन रोड को अवरुद्ध कर दिया और एक वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटक को बीच रास्ते में अगवा कर लिया। मीडिया की एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई। 

गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल्ला बेग को किया अगवा

सोशल मीडिया पर शुक्रवार को शेयर किये गये एक ‘ऑडियो क्लिप’ में गिलगित-बाल्टिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अब्दुल्ला बेग को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इस्लामाबाद से गिलगित की तरफ जाते समय उन्होंने पाया कि आतंकवादियों ने अपने साथियों को जेल से रिहा कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से रोड को जाम कर रखा है। वित्त, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री अबैदुल्ला बेग द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि आतंकवादियों की रिहाई की पुष्टि के बाद उन सभी को कैद से जाने दिया गया। 

कुख्यात आतंकवादी हबीबुर रहमान के साथियों ने सड़क जाम किया

‘डॉन’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि गिलगित का कुख्यात आतंकवादी हबीबुर रहमान के साथियों ने शुक्रवार को शाम चार बजे डायमेर स्थित चिलास के ठाक गांव में सड़क को जाम कर दिया गया, जिससे दोनों तरफ के पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने अपने साथियों की रिहाई की मांग की है, जिसमें नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की निर्मम हत्या करने और डायमेर में अन्य आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त लोग शामिल हैं। आतंकवादियों ने प्रांत में ‘‘इस्लामी कानून लागू करने की मांग की है, जिसमें महिलाओं को खेल-कूद की गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं हो’’। 

टीटीपी की गतिविधियों को लेकर सांसदों ने किया आगाह

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकवादियों की सभी मांगें पूरी हुईं या नहीं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पाकिस्तान के सांसदों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बारे में आगाह किया, जबकि एक सांसद ने हाल में गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित संगठन द्वारा किए जाने वाले आतंकवादी हमलों के बढ़ते खतरे के सिलसिले में जानकारी मांगी।पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद रजा रब्बानी ने सार्वजनिक चिंता के मुद्दे पर सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी से कहा कि वह गृह मंत्री को टीटीपी के साथ शांति वार्ता की वर्तमान स्थिति के बारे में संसद और जनता को बड़े पैमाने पर विश्वास में लेने का निर्देश दें। गृह मंत्रालय ने हाल में टीटीपी के साथ बातचीत रूक जाने या उसके गुटों द्वारा आतंकवादी हमलों के बढ़ते खतरे को लेकर आगाह किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश