Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा 'PAK आने से बचें रूसी नागरिक'

पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा 'PAK आने से बचें रूसी नागरिक'

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927
Published : Apr 25, 2025 06:48 pm IST, Updated : Apr 25, 2025 06:57 pm IST

पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में रूसी नागरिकों से कहा गया है कि वो पाकिस्तान की यात्रा से बचें।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
Image Source : AP रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Russian Citizens Pakistan Travel Advisory: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। भारत के सख्त तेवर को देखते हुए पाकिस्तान में रूस के दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। रूसी दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि  रूसी नागरिक पाकिस्तान आने से बचें।

अमेरिका ने जारी की थी ट्रैवल एयवाइजरी

इससे पहले अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एयवाइजरी जारी की थी। अमेरिका की ओर से जारी की गई ट्रैवल एयवाइजरी में नागरिकों से कहा गया था कि वो भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के दायरे में यात्रा ना करें। अमेरिकी नागरिकों के लिए यह एयवाइजरी बुधवार को जारी की गई थी। 

भारत ने उठाए हैं कड़े कदम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1960 में हुई सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है। बृहस्पतिवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे पहले बुधवार को भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए संधि को निलंबित करने सहित कई अन्य फैसलों की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान की बातों पर कोई क्यों नहीं करता भरोसा, कैसे वह खुद ही सच उगल देता है; पेश है ये 3 उदाहरण

पाकिस्तान ने मानी आतंकियों को पालने की बात, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले '3 दशकों से अमेरिका और पश्चिम के लिए कर रहे ये गंदा काम'

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement