1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तो क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हालत है गंभीर? चलने में कठिनाई और गर्दन पर दिखा 'एक अजीब निशान'

तो क्या रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हालत है गंभीर? चलने में कठिनाई और गर्दन पर दिखा 'एक अजीब निशान'

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 19, 2023 01:07 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 01:07 pm IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हालत ठीक नहीं है शायद वे किसी बड़ी सर्जरी से गुजरे हैं। वे ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और उनकी गर्दन पर बड़ा-सा निशान भी दिखा था।

president vladimir putin - India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हालत है गंभीर? Image Source : FILE PHOTO

Russian President: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं। वे मॉस्को के चर्च में आए थे, एक रिपोर्ट के मुताबिक वे बेहद कमजोर दिखाई दे रहे थे और उनके गले पर एक बड़ा-सा निशान दिखाई दिया था। वे धीरे-धीरे चल रहे थे। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की अटकलें तेज हो गई हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉस्को में कैथेड्रल ऑफ क्राइस्ट द सेवियर में रूढ़िवादी ईस्टर सेवा में व्लादिमीर पुतिन पहुंचे थे जहां लोगों ने उनकी तस्वीरें लीं थी और वीडियो बनाया था। 

यूक्रेनी समाचार आउटलेट Dialog.ua ने बताया कि तास समाचार एजेंसी द्वारा ली गई तस्वीरों में उनकी गर्दन पर "एक अजीब निशान" दिखाई दिया था। इस निशान के बारे में  यूक्रेनी पत्रकार डेनिस कज़ानस्की ने बतया कि रूसी राष्ट्रपति के गले पर यह निशान बहुत बड़ा था। पत्रकार ने कहा  " मुझे पता चल गया कि उनके गले पर यह बड़ा-सा Z जैसा निशान कहां से आया है।" डेनिस कज़ान्स्की ने कहा, यह निशान एक लेटर के आकार का था। ये निशान व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर आक्रमण का प्रतीक बन गया है।

पुतिन ने फेफड़ों का ऑपरेशन कराया है?

यूक्रेनी राजनेता ओलेक्सी गोनचारेंको ने कहा कि मॉस्को में एक ईस्टर सेवा के लिए व्लादिमीर पुतिन की यात्रा का मतलब था कि "उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ नई बातें सामने आई हैं। वे कल चर्च में बहुत अच्छे नहीं दिखाई दे रहे थे। वे बहुत कठिनाई से चल रहे ते और तस्वीरों में उनकी गर्दन पर एक निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।" ओलेक्सी गोंचारेंको ने कहा कि  "सबसे अधिक संभावना है, वह किसी प्रकार की चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरे हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या करवाया है। हो सकता है कि उन्होंने फेफड़ों के कृत्रिम वेंटिलेशन या कुछ और ऑपरेशन करवाया हो।"

कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं पुतिन 

इससे पहले लीक हुए अमेरिकी खुफिया दस्तावेजों में दावा किया गया था कि व्लादिमीर पुतिन कई तरह की गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इससे पहले भी रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर कई बार बातें की जा चुकी हैं क्योंकि दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन को कैंसर है, पार्किंसंस रोग है या दोनों बीमारियां हैं। हालांकि क्रेमलिन ने बार-बार जोर देकर कहा है कि व्लादिमीर पुतिन का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है।क्रेमलिन ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने खेरसॉन और लुहांस्क के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों का दौरा किया है।

ये भी पढ़ें:

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल दिल्ली के AIIMS में होंगे भर्ती, ऑक्सीजन लेवल में आई कमी

अमेरिका के मैनहटन में भरभराकर गिरी 4 मंजिला कार पार्किंग, एक की मौत, रोबोट कुत्ते-ड्रोन से रेस्क्यू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश