1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने भारत से निभाया 'वादा', भारतीयों के हत्यारे को अफगानिस्तान में मौत के घाट उतारा

तालिबान ने भारत से निभाया 'वादा', भारतीयों के हत्यारे को अफगानिस्तान में मौत के घाट उतारा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 22, 2023 12:23 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 12:28 pm IST

एजाज श्रीनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि तालिबान के एक्‍शन में इस आतंकी की मौत हुई है। भारत ने तालिबान से यह पूरा मामला उठाया था।

तालिबान ने भारतीयों के हत्यारे को अफगानिस्तान में मौत के घाट उतारा- India TV Hindi
तालिबान ने भारतीयों के हत्यारे को अफगानिस्तान में मौत के घाट उतारा Image Source : FILE

Afghanistan News: कश्मीर में जन्मे जिहादी कमांडर एजाज अहमद की अफगानिस्तान में मौत हो गई है। वह इस्लामिक स्टेट के लिए काम करता था। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और जलालाबाद में भारतीय लोगों पर आत्मघाती हमले करवाता था। भारतीय खुफिया एजेंसियों और परिवार के सदस्यों ने भी एजाज की मौत की पुष्टि की है। एजाज श्रीनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि तालिबान के एक्‍शन में इस आतंकी की मौत हुई है। भारत ने तालिबान से यह पूरा मामला उठाया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एजाज की बहन फहमिदा शफी ने बताया है कि उसे अधिकारियों ने आतंकी के मारे जाने की सूचना दी है। फहमिदा ने कहा, 'पुलिस ने उनके छोटे भाई को कुछ दिन पहले ही बुलाया था और यह सूचना दी थी। मैं नहीं जानती हूं कि यह सही है या नहीं लेकिन मैं तब से रो रही हूं।' जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने इस मौत पर कोई बयान नहीं दिया है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि एजाज को संभवत: तालिबान ने आईएसआईएस के खिलाफ चलाए गए अभियान में मार गिराया है।

एजाज को पाकिस्‍तान में मिली थी आतंकी ट्रेनिंग

एजाज अफगानिस्‍तान में अपनी पत्‍नी के साथ कैद था, लेकिन तालिबान राज आने के बाद वह फरार हो गया। पाकिस्‍तानी सूत्रों ने बताया कि एजाज जिस घर पर कब्‍जा करके अफगानिस्‍तान में रहता था, वह अभी बंद है। एजाज  बचपन में ही पीओके चला गया था और हरकत-उल- मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था। पाकिस्‍तान में उसे आतंकी ट्रेनिंग मिली। 

कुनार में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई

तालिबान ने पिछले दिनों दक्षिण अफगानिस्‍तान में स्थित कुनार इलाके में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की थी। माना जाता है कि पिछले साल तालिबान के साथ हुई बैठक में भारतीय अधिकारियों ने तालिबान से कश्‍मीर आतंकी एजाज की अफगानिस्‍तान में सक्रियता का मुद्दा उठाया था। बता दें कि इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों ने हाल के महीनों में तालिबान के कई सदस्‍यों की हत्‍या कर दी थी। इससे तालिबान और आईएस के बीच जंग शुरू हो गई है।

Also Read:

यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने भारत को लेकर कही ऐसी बात, अमेरिका को लगेगी मिर्ची

जंग के बीच चीन कर रहा रूस की मदद, NATO के खिलाफ बना रहा नया गुट? जानें 'ड्रैगन' की कूटनीति

पाकिस्तान की जनता के आने वाले हैं और बुरे दिन! पाक ने मानी IMF की कड़ी शर्तें, चलेगा महंगाई का 'चाबुक'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश