1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड ने कंबोडिया के हवाई हमलों से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम, तैनात किया VL MICA एयर डिफेंस सिस्टम

थाईलैंड ने कंबोडिया के हवाई हमलों से बचने के लिए उठाया बड़ा कदम, तैनात किया VL MICA एयर डिफेंस सिस्टम

 Published : Jul 29, 2025 02:04 pm IST,  Updated : Jul 29, 2025 02:17 pm IST

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इस बात को लेकर संशय अब भी बना हुआ है कि दोनों देशों के बीच स‍ंघर्ष विराम लागू हो पाया है या नहीं। स‍ंघर्ष विराम को लेकर बनी अजीब स्थिति के बीच थाईलैंड ने कंबोडिया के हवाई हमलों से बचने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

Air Defense System (Representational Image)- India TV Hindi
Air Defense System (Representational Image) Image Source : AP

Thailand VL MICA Air Defense System: थाईलैंड और कंबोडिया के अभी इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि दोनों देशों के बीच स‍ंघर्ष विराम लागू हो पाया है या नहीं। संशय की इस स्थिति में रॉयल थाई आर्मी फ्रांसीसी निर्मित VL MICA शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम को पहली बार इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। एक्स अकाउंट Visioner के 26 जुलाई 2025 के वीडियो के मुताबिक, यह कदम 24 जुलाई से शुरू हुए संघर्ष को देखते हुए उठाया जा रहा है। 

पहली बार आजमाएगी थाई सेना

VL MICA एक आधुनिक हवाई रक्षा मिसाइल सिस्टम है जिसे थाई सेना ने 2017 में खरीदा था और 2019 से इसका इस्तेमाल शुरू किया। यह सिस्टम पुराने और कमजोर स्पाडा 2000 सिस्टम की जगह ले रहा है। इसका मकसद थाईलैंड की सेना को हवाई खतरे (जैसे ड्रोन, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमान) से बचाना है। यह पहली बार है जब थाई सेना इसे किसे सैन्य संघर्ष में आजमाएगी। 

क्या है VL MICA एयर डिफेंस सिस्टम?

VL MICA एक शॉर्ट से मीडियम रेंज का मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जिसे फ्रांस की कंपनी MBDA ने विकसित किया है। यह सिस्टम हवा से आने वाले खतरों जैसे दुश्मन के लड़ाकू विमान, क्रूज मिसाइल, हेलिकॉप्टर, UAV (ड्रोन) को बहुत ही कम समय में पहचान कर उन्हें मार गिराने में सक्षम है। VL MICA मिसाइल वर्टिकली (सीधे ऊपर) लॉन्च की जाती है, जिससे यह 360 डिग्री कवरेज देती है। इसकी मारक क्षमता लगभग 20 से 40 किलोमीटर तक है, जो इसे नजदीकी खतरों से निपटने में बेहद कारगर बनाती है।

समुद्री जहाजों पर भी हो सकती है तैनाती

VL MICA मिसाइल डिफेंस सिस्टम अलग-अलग प्रकार के टारगेट को पहचान और पीछा करने में सक्षम है। यह दो वेरिएंट्स में आता है। MICA RF (Radio Frequency) और MICA IR (Infrared seeker), यह सिस्टम कुछ ही सेकंड में प्रतिक्रिया दे सकता है, जो युद्ध के समय बहुत मायने रखता है। VL MICA को समुद्री जहाजों के साथ-साथ जमीन पर भी तैनात किया जा सकता है।

कंबोडिया ने किए हमले 

इस बीच थाई सेना के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि थाईलैंड ने संघर्ष विराम पर सहमति के अनुसार सभी सैन्य गतिविधियां रोक दी हैं, लेकिन कंबोडिया के सैनिकों ने हमले जारी रखे हैं, ‘‘जिसके बाद थाईलैंड की सेना को अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी है।’’ मेजर जनरल विथाई लैथोम्या ने एक बयान में कहा, ‘‘इस तरह की कार्रवाई संघर्ष विराम का जानबूझकर उल्लंघन और विश्वासघात दर्शाती हैं।’’ 

जानें कंबोडिया ने क्या कहा?

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाईलैंड के इन दावों का खंडन किया है। मंत्रालय की प्रवक्ता माली सोचेता ने कहा, ‘‘संघर्ष विराम के प्रभावी होने के बाद से सभी अग्रिम मोर्चों पर कोई सशस्त्र संघर्ष नहीं हुआ है। यह संघर्ष विराम लागू करने के लिए कंबोडियाई नेतृत्व का दृढ़ संकल्प है।’’ उन्होंने कहा कि समझौते के तहत संघर्ष विराम के लागू होने के बाद दोनों पक्षों के सैन्य कमांडर मंगलवार को अपनी पहली बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन की जेल पर किया भयानक हमला, 17 कैदियों की मौत; घायल हुए 80 से अधिक लोग

गाजा के ताजा हालात! एक तरफ सीजफायर की बात दूसरी तरफ इजरायल ने मचा दिया हाहाकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश