1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Israel Hamas War: UN आयोग ने जारी की रिपोर्ट, कहा- 'गाजा में नरसंहार कर रहा है इजरायल'

Israel Hamas War: UN आयोग ने जारी की रिपोर्ट, कहा- 'गाजा में नरसंहार कर रहा है इजरायल'

 Published : Sep 16, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Sep 16, 2025 04:44 pm IST

इजरायल की ओर से गाजा में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इजरायल की सैन्य कार्रवाई के बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से नियुक्त विशेषज्ञों की एक टीम ने कहा है कि इजरायल की ओर से गाजा में नरसंहार किया जा रहा है।

Israel Attack Gaza- India TV Hindi
Israel Attack Gaza Image Source : AP

Israel Hamas War: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से नियुक्त स्वतंत्र विशेषज्ञों की एक टीम ने निष्कर्ष निकाला है कि इजरायल गाजा में नरसंहार कर रहा है। मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी करते हुए, टीम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इसे रोकने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

इजरायल ने क्या कहा?

तीन सदस्यीय टीम दस्तावेजों का गहन विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंची है। इजराइल गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखे हुए है जिसमें हजारों लोग मारे गए हैं। आयोग ने निष्कर्ष निकाला है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ-साथ इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग और पूर्व रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने नरसंहार के लिए उकसाया था। आयोग ने यह आकलन नहीं किया है कि क्या अन्य इजराइली नेताओं ने भी ऐसा किया था।इजराइल ने इस रिपोर्ट को "विकृत और झूठी" बताते हुए खारिज कर दिया है।

72 पेज की है रिपोर्ट

स्वतंत्र विशेषज्ञों की टीम ने 72 पेज की रिपोर्ट में कहा है कि अक्टूबर, 2023 से इजरायल ने 3 या 4 बार ऐसा किया है, जिसे 1948 के जेनोसाइड कंवेंशन के अंदर रखा जा सकता है। टीम ने कहा कि जांच के ये नतीजे संयुक्त राष्ट्र की अब तक की जांच में सबसे ज्यादा मजबूत और आधिकारिक हैं। यह आयोग संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के अधीन कार्य करता है, लेकिन यह संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक आवाज नहीं है। इजरायल ने आयोग के साथ सहयोग करने से इनकार किया है और इसे तथा मानवाधिकार परिषद को ‘इजरायल विरोधी एवं पक्षपातपूर्ण’ करार दिया है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका को ट्रंप प्रशासन ने परिषद से बाहर निकाल लिया था।

इजरायल की सेना ने उठाया बड़ा कदम

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, इजरायल की सेना ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि गाजा सिटी में उसका विस्तारित अभियान शुरू हो गया है।  इजरायली सेना ने कहा कि हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए उसका अभियान शुरू हो गया है। गाजा में विस्तारित अभियान शुरू करने से एक महीने पहले से इजरायल स्थानीय लोगों को वहां से चले जाने के लिए कह रहा था।

यह भी पढ़ें:

इजरायली सेना ने गाजा को लेकर उठा लिया बड़ा कदम, शुरू किया विस्तार अभियान

‘गाजा जल रहा है...’, इजरायल के रक्षा मंत्री का बयान, अमेरिका बोला- हमारे पास कुछ दिन ही बचे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश