1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. याह्या सिनवार बना हमास का नया चीफ, इजराइल में आतंकी हमले का है मास्टरमाइंड

याह्या सिनवार बना हमास का नया चीफ, इजराइल में आतंकी हमले का है मास्टरमाइंड

 Published : Aug 07, 2024 08:41 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 08:41 am IST

ईरान में इस्माइल हानिया की हत्या कै बाद याह्या सिनवार को हमास का नया चीफ चुना गया है। सिनवार को बीते साल इजराइल पर किए गए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

Yahya Sinwar- India TV Hindi
Yahya Sinwar Image Source : FILE AP

बेरूत: फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने कहा कि उसने याह्या सिनवार को अपना नया नेता चुना है। सिनवार पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। हमास ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उसने सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है। सिनवार इस्माइल हनिया की जगह लेगा। हनिया पिछले सप्ताह ईरान में एक कथित इजराइली हमले में मारा गया था। पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमासकी तरफ से किए गए हमले के बाद से सिनवार सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। 

कौन है सिनवार 

याह्या सिनवार का जन्म 1962 में मिस्र शासित गाजा में खान यूनिस शरणार्थी शिविर में हुआ था। सिनवार ने गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी की, जहां उसने अरबी अध्ययन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। सिनवार के परिवार को 1948 के अरब-इजराइल जंग के दौरान अल-मजदल असकलान, जिसे अब अश्कलोन के रूप में जाना जाता है, से निष्कासित कर दिया गया था। सिनवार हमास के सुरक्षा तंत्र के सह संस्थापकों में से एक है।

इजराइल पर हमले का है मास्टरमाइंड

सिनवार को बीते साल सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के नेतृत्व वाले आतंकी हमले के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है। इजराइल के इतिहास में यह सबसे घातक आतंकी हमला था। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था।  इस हमले के बाद इजराइल ने गाजा पर सैन्य अभियान शुरू किया था। सितंबर 2015 में सिनवार को संयुक्त राज्य सरकार द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका को दहलाने की साजिश नाकाम, पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार; ईरान से जुड़े तार

बांग्लादेश में सियासी संकट, नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस को बनाया गया अंतरिम सरकार का प्रमुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश