1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ऑस्ट्रिया ने यूरोपीय संघ के यूरोजोन विस्तार को प्रस्ताव को ठुकराया

ऑस्ट्रिया ने यूरोपीय संघ के यूरोजोन विस्तार को प्रस्ताव को ठुकराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2017 08:58 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 08:58 pm IST

ऑस्ट्रिया की सरकार ने गुरुवार को यूरोजोन में और सदस्य देशों के लाने को प्रस्ताव को खारिज कर दिया है...

Christian Kern- India TV Hindi
Christian Kern | AP Photo

वियना: ऑस्ट्रिया की सरकार ने गुरुवार को यूरोजोन में और सदस्य देशों के लाने को प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और चेतावनी दी है कि इस तरह का कदम नया आर्थिक संकट ला सकता है, जो ग्रीस के संदर्भ में देखा जा चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल डेमोक्रेट चांसलर क्रिश्चियन कर्न और कंजर्वेटिव के विदेश मंत्री सेबेस्टियन कर्ज ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन-क्लाउडे जंकर द्वारा यूरोपीय संघ को संबोधित करने के दौरान और देशों को शामिल किए जाने के समर्थन पर चुप्पी साधे रखी। अक्टूबर में होने वाले संसदीय चुनाव में कर्ज के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे कर्न ने आस्ट्रियाई ORF रेडियो को बताया कि यूरो को अपनाने से पहले देशों को मास्ट्रिच समझौते के मानदंडों को पूरा करना चाहिए। मुद्रा स्फीति, ऋण, घाटे से निपटना चाहिए और कर चोरी के खिलाफ उपाय करने चाहिए।

कर्न ने कहा कि इस तरह के मानदंडों की पूर्ति के बगैर यूरो क्षेत्र का विस्तार सिर्फ वित्तीय समस्याओं को बढ़ावा देगा। उन्होंने ग्रीस और उसके दिवालियापन से उबरने और 2008 के आर्थिक संकट का उदाहरण दिया। कर्ज ने भी अलग से इस चेतावनी को दोहराया कि यूरोपीय संघ को ग्रीस जैसी स्थिति से बचना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश