1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेल्जियम में विस्फोट से इमारत ढही, 20 लोग घायल

बेल्जियम में विस्फोट से इमारत ढही, 20 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 16, 2018 09:52 am IST,  Updated : Jan 16, 2018 09:52 am IST

बेल्जियम के एंटवर्प में एक विस्फोट के कारण इमारत ढहने से करीब 20 लोग घायल हो गए। इस विस्फोट के कारण आस पास के तीन मकान प्रभावित हुए।

Belgian building collapses 20 injured- India TV Hindi
Belgian building collapses 20 injured

ब्रसेल्स: बेल्जियम के एंटवर्प में एक विस्फोट के कारण इमारत ढहने से करीब 20 लोग घायल हो गए। इस विस्फोट के कारण आस पास के तीन मकान प्रभावित हुए। एंटवर्प पुलिस ने आज एक बयान में बताया कि अधिकतर घायलों को मामूली चोटें लगी हैं। प्राधिकारियों ने मलबे के भीतर से सात लोगों को बचाया।

एंटवर्प पुलिस प्रवक्ता वाउटर ब्रुयन्स ने वीआरटी नेटवर्क से बताया कि 10 से 20 लोग घायल हुए हैं। विस्फोट कल देर शाम हुआ। पुलिस ने तत्काल घोषणा की कि यह विस्फोट आतंकवादी हमला नहीं है। इस धमाके में कम से कम एक इमारत पूरी तरह ढह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश