1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश विदेश मंत्री का बड़ा बयान, सीरिया का असद है कट्टर-आतंकी

ब्रिटिश विदेश मंत्री का बड़ा बयान, सीरिया का असद है कट्टर-आतंकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2017 11:27 am IST,  Updated : Apr 16, 2017 11:27 am IST

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने आज कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद कट्टर आतंकी हैं और रूस को अब समझ लेना चाहिए कि असद वास्तव में जहरीले हैं।

Boris Johnson, Britain's Foreign Minister- India TV Hindi
Boris Johnson, Britain's Foreign Minister

लंदन: ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने आज कहा है कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद कट्टर आतंकी हैं और रूस को अब समझ लेना चाहिए कि असद वास्तव में जहरीले हैं।

संडे टेलीग्राफ नामक अखबार में लिखे एक लेख में जॉनसन ने कहा कि असद के सहयोगी के पास अब भी समय है कि वह सही ओर आ जाएं। जॉनसन ने लिखा, असद ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया क्योंकि वे सिर्फ भयावह ही नहीं बल्कि अविवेकपूर्ण भी हैं। वे डरा देने वाले हैं।

उन्होंने लिखा, वह एक कट्टर आतंकी हैं, जिसने बदला लेने की एक ऐसी कभी न बुझने वाली प्यास पैदा कर दी है कि वह अपनी जनता पर पुन: कभी शासन करने की उम्मीद ही नहीं कर सकते। उन्होंने लिखा, वह वास्तव में और लाक्षणिक रूप से भी जहरीले हैं। रूस को अब इस तथ्य को आंखे खोलकर देख लेना चाहिए। उनके पास अब भी समय है कि वे सही पक्ष की ओर आ जाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश