1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस में 3 पुलिस अफसरों पर हमला करने वाला ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ एनकाउंटर में ढेर

फ्रांस में 3 पुलिस अफसरों पर हमला करने वाला ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ एनकाउंटर में ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2021 09:52 pm IST,  Updated : May 28, 2021 09:52 pm IST

फ्रांस में शुक्रवार को मानसिक बीमारी सित्जोफ्रेनिया से गंभीर रूप से पीड़ित और इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर निगरानी के दायरे में शामिल एक ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर हमला बोल दिया। 

France Knife Attack, France Police Knife Attack, France Knife Attaker, Radical Islamist France- India TV Hindi
फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में हमलावर की मौत हो गई। Image Source : AP REPRESENTATIONAL

पेरिस: फ्रांस में शुक्रवार को मानसिक बीमारी सित्जोफ्रेनिया से गंभीर रूप से पीड़ित और इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर निगरानी के दायरे में शामिल एक ‘इस्लामिक कट्टरपंथी’ हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर हमला बोल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने एक थाने में पुलिस अधिकारी को चाकू मारा और फिर 2 अन्य अधिकारियों को गोली मार दी। फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। उसकी आयु 40 साल के आसपास बताई गई है।

‘इस्लामिक कट्टरपंथियों की सूची में शामिल था’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया था। फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डरमानिन ने कहा कि वह व्यक्ति ‘घोर’ धार्मिक प्रथाओं का पालन करने के चलते इस्लामिक कट्टरपंथियों की सूची में शामिल था। उन्होंने कहा कि हमलावर को हाल ही में जेल से रिहा किया गया था। उसे मनोचिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही थीं। मंत्री ने कहा कि तीनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हालांकि, किसी की भी जान को खतरा नहीं है। हमलावर फ्रांस में ही पैदा हुआ था।

‘महिला अधिकारी को मारा था चाकू’
पुलिस सेवा के अनुसार, ला चैपे-सुर-एर्ड्रे के नेतेस उपनगर में स्थित थाने में महिला अधिकारी को चाकू मारने के बाद हमलावर ने उसकी बंदूक ली और वहां से भाग गया। फ्रांस पुलिस ने संदिग्ध को तलाशने के लिये हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और 200 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। उसका पता चलने के बाद अधिकारी उसे पकड़ने गए तो उसने उन पर भी गोली चलाई। अगले महीने होने वाले स्थानीय चुनाव से पहले पुलिस पर हमले बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गए हैं। हालिया कुछ सप्ताह में हुए हमलों में 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश