1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जॉर्जिया: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, 240 लोग घायल, संसद के प्रमुख ने दिया इस्तीफा

जॉर्जिया: प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई, 240 लोग घायल, संसद के प्रमुख ने दिया इस्तीफा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 21, 2019 08:34 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 08:34 pm IST

एक समूह के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई में 240 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद जॉर्जिया की संसद के प्रमुख ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

Opposition demonstrators help a wounded man during a...- India TV Hindi
Opposition demonstrators help a wounded man during a protest at Georgian Parliament to call for the resignation of the speaker of the Georgian Parliament in Tbilisi, Georgia. Image Source : AP/PTI

त्बिलीसी: एक समूह के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई में 240 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद जॉर्जिया की संसद के प्रमुख ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। यह प्रदर्शन रूस के एक सांसद द्वारा विधिनिर्माताओं को विवादित रूप से संबोधित करने को लेकर हुआ। विपक्षी नेताओं ने संसद भंग होने तथा मध्यावधि चुनाव कराने तक प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है। 

राजधानी त्बिलीसी में बृहस्पतिवार को विरोध रैलियां निकाली गईं। दरअसल, रूस के एक सांसद ने स्पीकर की सीट से संसद को संबोधित किया। मॉस्को से गतिरोध वाले इस देश में इस कदम को लेकर गहरा विवाद खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारी भीड़ पर रबर की गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे कम से कम 160 प्रदर्शनकारी और 80 अधिकारी घायल हो गये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश