1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मॉस्को में बोले PM मोदी, रूस में भारत के प्रति प्यार गर्व की बात

मॉस्को में बोले PM मोदी, रूस में भारत के प्रति प्यार गर्व की बात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 24, 2015 11:08 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 11:24 pm IST

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रूस में भारत के प्रति प्यार गर्व की बात है। रूस के लोग भारत से प्यार करते है। मोदी ने

modi in russia- India TV Hindi
modi in russia

मॉस्को: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि रूस में भारत के प्रति प्यार गर्व की बात है। रूस के लोग भारत से प्यार करते है। मोदी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने कहा, 'रूस की सबसे बड़ी पॉप सिंगर ने वैदिक मंत्र गाया और उसने रूस में मंदिर बनाने की ईच्छा भी जताई। रूस के कलाकारों ने मन मोह लिया।' आगे मोदी ने कहा, ‘रूस के साथ व्यापारिक रिश्ता काफी पुराना है। जो देश हमेशा मेरे साथ रहा वो देश है रूस। रूस हमेशा हिंदुस्तान के साथ खड़ा रहा।’

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश सचिन एस जयशंकर मौजूद थे।

भारत-रूस 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन की शुरुआत के बाद मास्को में पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। एफडीआई में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और भारत में व्यापार करना सरल हुआ है। मोदी ने कहा कि रूस हर संकट की घड़ी में भारत का साथी रहा है।

पीएम मोदी ने रूस को मेक इन इंडिया का हिस्सा बनने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने रूस के उद्योगपतियों को भी न्योता दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश