1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में दिखा बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी

लंदन में दिखा बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2019 09:21 am IST,  Updated : Mar 09, 2019 09:21 am IST

बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई के अलीबाग में उसके सौ करोड़ के आलीशान महल को डायनामाइट लगाकर ढहा दिया गया था और अब वो लंदन में घूमता दिखा है।

लंदन में दिखा बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी- India TV Hindi
लंदन में दिखा बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी

नई दिल्ली: भारतीय बैंकों को हजारों करोड़ का चूना लगाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में दिखा है। बताया जा रहा है कि भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में ही पनाह लेने की जुगत में है। हालांकि, ब्रिटेन के एक अख़बार के रिपोर्टर ने नीरव मोदी से पॉलिटिकल असाइलम यानी राजनीतिक शरण को लेकर सवाल पूछा तो नीरव मोदी नो कमेंट कहकर सवाल को टाल गया। 

ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ के मुताबिक नीरव मोदी इन दिनों लंदन के ही वेस्ट एंड इलाके के एक आलीशान अपार्टमेंट में रह रहा है और वहीं से उसने अपना नया कारोबार भी शुरू किया है। नीरव मोदी की गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है। 

सरकार की गुजारिश पर इंटरपोल की तरफ से नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बता दें कि एक दिन पहले ही मुंबई के अलीबाग में उसके सौ करोड़ के आलीशान महल को डायनामाइट लगाकर ढहा दिया गया था और अब वो लंदन में घूमता दिखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश