1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: लड़के स्कर्ट तो लड़कियां पहन सकेंगी ट्राउजर

ब्रिटेन: लड़के स्कर्ट तो लड़कियां पहन सकेंगी ट्राउजर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 08:31 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 08:33 pm IST

ब्रिटेन में लगभग 80 स्कूलों ने जेंडर न्यूट्रल पोशाक पेश किया है जिसके तहत पांच साल की उम्र तक के लड़के चाहें तो स्कर्ट और लड़कियां पतलून पहन सकती हैं।

britain- India TV Hindi
britain

लंदन: ब्रिटेन में लगभग 80 स्कूलों ने जेंडर न्यूट्रल पोशाक पेश किया है जिसके तहत पांच साल की उम्र तक के लड़के चाहें तो स्कर्ट और लड़कियां पतलून पहन सकती हैं। एक खबर के मुताबिक, स्कूलों को अपने पोशाक संहिता में लड़की या लड़के का जिक्र नहीं करेंगे या यह कहने के लिए अपनी पोशाक नीति दोबारा लिखेंगे कि पांच साल के बच्चे वैसा पोशाक पहन सकते हैं जिसमें वे खुद को सर्वाधिक सहज महसूस करते हों।

ऐसा स्कूलों के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्त पोषित नये अभियान के तहत किया जा रहा जिसका उद्देश्य उन बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील होना है जो अपनी लैंगिक पहचान के बारे में सवाल कर रहे हैं। करीब 80 सरकारी स्कूलों ने जेंडर न्यूट्रल पोशाक नीति पेश की है। विविधता के पक्ष में अभियान चलाने वालों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा नीति समलैंगिकों, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर लोगों के बीच भेदभाव करती है। ब्रिगटन कॉलेज ने इस साल के शुरूआत में एक ट्रांसजेंडर हितैषी पोशाक संहिता की घोषणा की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश