1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. प्रिंस हैरी व मर्कल की शादी आज, इस कारण के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे दुल्हन के पिता

प्रिंस हैरी व मर्कल की शादी आज, इस कारण के चलते शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे दुल्हन के पिता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2018 11:33 am IST,  Updated : May 19, 2018 11:33 am IST

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कल कल शादी के बंधन में बंध जायेंगे। हालांकि , इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल नहीं होंगे और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे।

royal wedding- India TV Hindi
royal wedding

लंदन: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्कल कल शादी के बंधन में बंध जायेंगे। हालांकि , इस खास मौके पर मर्कल के बीमार पिता शामिल नहीं होंगे और उनकी जिम्मेदारी प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। मर्कल ने कल घोषणा की थी कि विंडसर कैसल में होने वाली शादी में उनके बीमार पिता शामिल नहीं होंगे। (क्यूबा की राजधानी हवाना में विमान हादसा, 107 यात्रियों की मौत, 3 घायल )

मर्कल ने प्रिंस चार्ल्स से अनुरोध किया कि वह शादी के दौरान की जिम्मेदारी निभाएं। 36 वर्षीय पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने कहा कि उनके पिता थामस मर्कल सीनियर को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उनके पिता हृदय रोग से ग्रस्त हैं।

इस बीच शाही शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। ब्रिटिश सशस्त्र बलों के सैकड़ों अधिकारी ने भी शादी के मौके पर अपनी भूमिका की रिहर्सल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश