1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय प्रदर्शनकारियों के साथ की मारपीट

VIDEO: लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय प्रदर्शनकारियों के साथ की मारपीट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2019 09:40 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 09:42 am IST

ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के समक्ष शनिवार को प्रदर्शन कर रहे दो समूहों के बीच झड़प हो गई।

Pro-Khalistani people, ISI, British Indians, London- India TV Hindi
Pro-Khalistani people allegedly supported by ISI attacked a number of British Indians in London Image Source : ANI

लंदन: ब्रिटेन के लंदन में भारतीय उच्चायोग के समक्ष शनिवार को प्रदर्शन कर रहे दो समूहों के बीच झड़प हो गई। स्कॉटलैंड यार्ड का कहना है कि ब्रिटेन स्थित कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों और नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमा लोगों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीरी और खालिस्तान समर्थक संगठनों के लोग भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे जबकि दूसरा समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहा था। ओवरसीज पाकिस्तानी वेलफेयर काउंसिल (ओपीडब्ल्यूसी) एवं सिख्स फॉर जस्टिस समूहों और ब्रिटेन फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसायटी समूह के लोगों के बीच झड़प हुई।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को बाद में छोड़ दिया गया। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। झड़प में किसी के जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश