1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भूमध्यसागर के ऊपर से लापता हुआ रूसी सेना का विमान: रूस

भूमध्यसागर के ऊपर से लापता हुआ रूसी सेना का विमान: रूस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2018 03:05 pm IST,  Updated : Sep 18, 2018 03:05 pm IST

रूस की सेना ने कहा है कि उसका एक विमान सीरिया के भूमध्यसागर तट के ऊपर लापता हो गया। इसमें 14 लोग सवार थे।

रूस- India TV Hindi
भूमध्यसागर के ऊपर से लापता हुआ रूसी सेना का विमान: रूस

मास्को: रूस की सेना ने कहा है कि उसका एक विमान सीरिया के भूमध्यसागर तट के ऊपर लापता हो गया। इसमें 14 लोग सवार थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को लताकिया से रूस के वायुसेना ठिकाने पर लौट रहा एक विमान तट से 35 किमी दूर रडार से गायब हो गया। 

रूसी सेना ने कहा कि विमान उस दौरान लापता हुआ, जब इलाके में इ्स्राइल के चार लड़ाकू विमान अपने लक्ष्यों पर हमले कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों ने विमान को मार गिराए जाने की आशंका फिलहाल जाहिर नहीं की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश