1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नीदरलैंड के उट्रेच में ट्राम में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत की खबर

नीदरलैंड के उट्रेच में ट्राम में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत की खबर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2019 04:41 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 05:28 pm IST

नीदरलैंड के उट्रेच में फायरिंग के बाद कई लोगों के घायल होने की खबर हैं। एक में व्यक्ति ने एक हथियार निकाला और कई लोगों को गोली मार दी।

Several people injured in shooting in Dutch city of Utrecht: Report- India TV Hindi
Several people injured in shooting in Dutch city of Utrecht: Report

द हेग: नीदरलैंड के उट्रेच शहर में सोमवार को एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, मौके पर आतंकवाद निरोधी पुलिस दस्ते भी मौजूद थे। उट्रेच पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है ‘‘गोलीबारी की घटना उट्रेच में 24 ओक्टोबरप्लीन में हुई... कई लोगों के घायल होने की खबर है। आसपास के इलाकों को घेर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

Related Stories

इसमें आगे कहा गया है ‘‘गोलीबारी की यह घटना एक ट्राम में हुई। मदद के लिए कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।’’ स्थानीय मीडिया ने नकाबपोश, सशस्त्र पुलिस और ट्राम के आसपास आपातकालीन वाहनों की तस्वीरें दिखाईं जो सड़क पर बने एक पुल के किनारे रुक गए थे। समाचार एजेंसी एएनपी ने ट्राम का संचालन करने वाली क्यूबज का हवाला देते हुए कहा कि इलाके में ट्राम सेवा को रोक दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश