1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: जानिए कौन है ये जानवर, 18 लाख लोग कर चुके हैं शेयर

VIDEO: जानिए कौन है ये जानवर, 18 लाख लोग कर चुके हैं शेयर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 03:58 pm IST

स्पेन: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जानवर का वी़डियो वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे की इस जानवर में ऐसा क्या खास है जो इसका वीडियो वायलर हो रहा है। यह जानवर

spain- India TV Hindi
spain

स्पेन: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जानवर का वी़डियो वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे की इस जानवर में ऐसा क्या खास है जो इसका वीडियो वायलर हो रहा है। यह जानवर सांप की तरह दिखता है लेकिन यह सांप नहीं हैं। इस जानवर के वायरल होने का कारण है इसके 2 सिर और 3 आंखे। यह जानवर स्पेन में पाया जाता है। हाल ही में स्पेन में रहने वाली एक महिला लुजेन इरोलेस ने अपने फेसबुक पेज पर इस जानवर का वीडियो शेयर किया था। आपको जानकर हैरानी होगी की इस वीडियो को अब तक 18 लाख लोग शेयर कर चुके हैं।

लुजेन का कहना है कि यह कैटरपिलर है। फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लुजेन ने लिखा कि क्या आप बता सकते हैं कि यह क्या है? इस पोस्ट पर सभी लोगों ने अपने कमेंट किए और बताने की कोशिश की कि आखिर इस जानवर का नाम क्या है। इस जानवर के सोशल मीडिया पर छाने के बाद से पशु वैज्ञानिकों से भी संपर्क किया गया। लेकिन अभी तक कोई नहीं बता सका कि आखिर यह तीन आंख और 2 सिर वाला कौन सा जानवर है।

वीडियो में एक शख्स लकड़ी से इस जानवर को इधर-उधर करता दिख रहा है। इस जानवर की स्कीन और इसके मुड़ने का तरीका सांप की तरह है, लेकिन यह साइज में काफी छोटा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी इस तरह के जानवरों को खोजा जा चुका है, जिसके 414 पैर और 4 लिंग थे। इस कीड़े का नाम इलाक्मेटोबिनी है। इसके अलावा दक्षिणी पश्चिमी हिंद महासागर में समुद्री जीव सी कुकूम्बर के आकार का एक ऐसा जीव मिला जो तीन हिस्सों में टूट गया। इस जीव का आकार इतना पारदर्शी था कि वैज्ञानिक इसके नीले और भूरे रंग के विसरा को स्पष्ट तरीके से देख पा रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश