1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पोप फ्रांसिस ने कहा, कोरोना ने हमें सादी जीवनशैली अपनाने का महत्व समझा दिया

पोप फ्रांसिस ने कहा, कोरोना ने हमें सादी जीवनशैली अपनाने का महत्व समझा दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 10:50 pm IST

पोप फ्रांसिस  ने लोगों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाकर ऊर्जा के इस्तेमाल, उपभोग, परिवहन और खानपान की आदतों पर विचार करना चाहिए।

Pope Francis, Pope Francis COVID-19, Pope Francis COVID-19 pandemic, Pope Francis Coronavirus- India TV Hindi
पोप फ्रांसिस ने पर्यावरण को बचाने की अपनी नवीनतम और अहम अपील में कहा कि गरीब देशों के कर्ज माफ कर दिए जाने चाहिए। Image Source : AP FILE

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी ने यह दिखाया है कि यदि हम पृथ्वी को आराम करने दें और आर्थिक प्रगति की लगातार बढ़ती हुई मांग के चलते कराह रहे ग्रह की सहायता करने के लिए लोगों को सामान्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें तो वह किस तरह ठीक हो सकती है। फ्रांसिस ने पर्यावरण को बचाने की अपनी नवीनतम और अहम अपील में कहा कि गरीब देशों के कर्ज माफ कर दिए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करना न्यायसम्मत होगा क्योंकि अमीर देशों ने गरीब देशों के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है। फ्रांसिस ने एक लिखित संदेश में कहा, ‘इस महामारी ने एक प्रकार से हमें सादगी भरी और टिकाउ जीवनशैली अपनाने का दोबारा मौका दिया है। हम देख सकते हैं कि अगर हम पृथ्वी को आराम करने दें तो यह ठीक हो सकती है। हवा ज्यादा साफ हो सकती है, पानी ज्यादा स्वच्छ हो सकता है और पशु उन स्थानों पर लौट सकते हैं जहां से वह पहले गायब हो चुके थे।’

पोप ने लिखा, ‘महामारी ने हमें दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है।’ पोप ने लोगों से आग्रह किया कि इस अवसर का लाभ उठाकर ऊर्जा के इस्तेमाल, उपभोग, परिवहन और खानपान की आदतों पर विचार करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश