1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में हो रहीं भारतीयों की हत्याएं, तीन दिन में हुआ तीन लोगों का मर्डर

ब्रिटेन में हो रहीं भारतीयों की हत्याएं, तीन दिन में हुआ तीन लोगों का मर्डर

 Published : Jun 18, 2023 02:41 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 02:41 pm IST

दक्षिण लंदन में हुई इस हत्या से पहले 13 जून को ब्रिटिश भारतीय किशोरी ग्रेस ओमाल्ली कुमार और हैदराबाद के 27 वर्षीय कोंथम तेजस्विनी रेड्डी की हत्या कर दी गई थी।

murder- India TV Hindi
ब्रिटेन में एक और भारतीय की हत्या Image Source : FILE

लंदन: ब्रिटेन में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। सुरक्षा के लिहाज से ब्रिटेन को सुरक्षित भी माना जाता है लेकिन पिछले तीन दिन वहां भारतीय नागरिकों के काल बनकर आये हैं। पिछले तीन दिनों में वहां तीन भारतीयों की हत्या हो चुकी है। ताजा मामला दक्षिण लंदन का है, जहां केरल के रहने वाले भारतीय मूल के 38 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

रूममेट सलमान सलीम है इस हत्याकांड का आरोपी 

वहीं तीन दिन पहले भी चाकू से ही वार कर ब्रिटिश भारतीय किशोर और हैदराबाद से एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अरविंद शशिकुमार की शुक्रवार को साउथेम्प्टन वे में एक आवासीय संपत्ति के बाहर छाती पर चाकू से वार किए जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शशिकुमार के रूममेट सलमान सलीम पर हत्या का आरोप लगाया है।

murder
Image Source : IANSमृतक अरविंद शशिकुमार

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम (25) ने झगड़े के बाद शशिकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ और उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसे 16 जून को रात 1:27 बजे साउथेम्प्टन वे में शशिकुमार को छूरा घोंपे जाने की सूचना मिली। आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बावजूद, शशिकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Input - IANS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश