1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया तो मचा देंगे 'परमाणु प्रलय', पुतिन के करीबी ​दमि​त्री मेदवदेव ने दी धमकी

रूस के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया तो मचा देंगे 'परमाणु प्रलय', पुतिन के करीबी ​दमि​त्री मेदवदेव ने दी धमकी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 24, 2023 05:16 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 11:52 pm IST

पुतिन के करीबी मेदवदेव ने कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने की कोई भी कोशिश की जाती है तो दुनिया में परमाणु प्रलय आ सकता है। उधर, रूसी राष्ट्रपति के आफिस ने कहा है कि कोर्ट का वारंट एक पक्षपातपूर्ण फैसला है और यह हमारे लिए कोई महत्‍व नहीं रखता है।

पुतिन को गिरफ्तार किया तो मचा देंगे 'परमाणु प्रलय', पुतिन के करीबी ​दमि​त्री मेदवदेव ने दी धमकी- India TV Hindi
पुतिन को गिरफ्तार किया तो मचा देंगे 'परमाणु प्रलय', पुतिन के करीबी ​दमि​त्री मेदवदेव ने दी धमकी Image Source : FILE

Russia News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इंटरनेशनल कोर्ट से जारी वारंट के बाद उन पर गिरफ्तारी का संकट है। इस बीच युद्धापराधी घोषित किए गए पुतिन के करीबी और पूर्व रूसी राष्‍ट्रपति दमित्री मेदवदेव ने परमाणु प्रलय की धमकी दी है। मेदवदेव ने कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने की कोई भी कोशिश की जाती है तो दुनिया में परमाणु प्रलय आ सकता है। उधर, रूसी राष्ट्रपति के आफिस ने कहा है कि कोर्ट का वारंट एक पक्षपातपूर्ण फैसला है और यह हमारे लिए कोई महत्‍व नहीं रखता है।

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन युद्धापराध का पूरी तरह से खंडन किया है। साथ ही दावा किया कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की ओर से किए युद्धापराधों को अनदेखा किया है। अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत ने पुतिन को यूक्रेन में युद्धापराध के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है। इस बीच दमित्री मेदवदेव ने गुरुवार को कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो इसे रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान माना जाएगा। इस समय मेदवदेव रूस के शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।

दिमित्री मेदवदेव ने दी मिसाइल हमले की धमकी

मेदवदेव ने टेलिग्राफ पर जारी एक वीडियो में कहा कि अगर पुतिन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाता है तो उस देश में हमारी सभी मिसाइलों का मुंह मोड़ दिया जाएगा। वह लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। एक बयान में मेदवदेव ने कहा था, 'यूक्रेन को हर दिन विदेशी हथियारों की आपूर्ति परमाणु प्रलय की ओर ले जाएगा।' इससे पहले पुतिन ने चीनी राष्‍ट्रपति की मास्‍को यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों को बहुत कड़ा संदेश दिया था।

Also Read:

पेंशन विवाद को लेकर फ्रांस में नहीं थम रहा प्रदर्शन, लाखों लोग सड़क पर उतरे, रेल यातायात ठप

देश दिवालिया, भूखे मर रहे लोग, कंगाली के लिए IMF पर दोष मढ़ रहा पाकिस्तान

पुतिन अमेरिका आए तो क्या होंगे गिरफ्तार, जानें अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्या दिया जवाब?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश