प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच गए, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे। वह द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से नवाचार पर केंद्रित प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी पांच दिन की यात्रा के पहले चरण में नीस पहुंचे।
मोदी-मोदी और भारत माता की जय के लगे नारे
फ्रांस में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम हुआ है। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का वेलकम किया। इस दौरान कई सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। होटल में पहले से मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने पीएम को देखते ही मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
पीएम मोदी ने भारतीयों से की मुलाकात
पीएम मोदी ने वहां मौजूद एक-एक भारतीयों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया। पीएम मोदी ने एक बच्चे को गोद लेकर पुचकारने भी लगे। पीएम मोदी ने फ्रांस पहुंचने पर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।
मैक्रों से मिलने के लिए उत्साहित हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि वो फ्रांस के राष्ट्रपपति इमैनुएल मैक्रों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस दौरे में महत्वपूर्ण साझेदार देशों के साथ भारत के रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
नीस में ‘भारत इनोवेट्स’ का आयोजन
आज पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों की मुलाकात होगी। साथ ही फ्रांस के नीस में ‘भारत इनोवेट्स’ का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे। इसके साथ ही जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपपति ट्रंप की भी मुलाकात होगी, जहां दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।
नीस के अलावा एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'नीस पहुंच गया हूं। फ्रांस की इस यात्रा में नीस के अलावा एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम होंगे। इसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी, जिनका मकसद विकास के अहम साझेदारों के साथ भारत की दोस्ती को और मजबूत करना है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं कल फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में शामिल होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
इन मुद्दों पर होगी बात
अपनी यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री रविवार को मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उनके 'भारत इनोवेट्स' का उद्घाटन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के हाई इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, जिन्हें इस साल की शुरुआत में 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया गया था।
ये भी पढ़ें:
पानी के लिए दो गुटों में बहा खून, हाई अलर्ट पर देहरादून, युवक को घेर कर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला