1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' का स्पेशल गिफ्ट, वीडियो में मुस्कुराते दिखे दोनों नेता

PM मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' का स्पेशल गिफ्ट, वीडियो में मुस्कुराते दिखे दोनों नेता

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 20, 2026 12:11 pm IST,  Updated : May 20, 2026 12:36 pm IST

PM Modi ने Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को स्पेशल उपहार दिया है। मेलोनी ने इसका वीडियो शेयर किया और उसमें वह बोलती हुई दिख रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।

pm modi gifts melodi- India TV Hindi
PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को मेलोडी का गिफ्ट दिया है। Image Source : GIORGIA MELONI/X

इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की PM जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफा दिया है। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें PM मोदी, मेलोनी को मेलोडी टॉफी का गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। इसके लिए मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया है। जानें जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के गिफ्ट पर क्या कहा।

मेलोनी ने यूं किया PM मोदी का धन्यवाद

पीएम मोदी का गिफ्ट कबूल करने के बाद उसका धन्यवाद देते हुए इटली की PM मेलोनी ने पोस्ट किया, 'आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।'

मेलोनी को पसंद आया मेलोडी का स्वाद

शेयर किए गए वीडियो में PM मोदी के साथ दिख रहीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, 'प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।'

मेलोनी के साथ Colosseum के दौरे पर भी गए PM मोदी

गौरतलब है कि PM मोदी ने भी आज (बुधवार को) जॉर्जिया मेलोनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, 'रोम पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित Colosseum का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी बातचीत के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।'

7 अजूबों में से एक है Colosseum

जान लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी, वहां जिस रोमन कोलोसियम देखने पहुंचे थे, वो दुनिया के नए 7 अजूबों में शामिल प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर है। यहां कभी ग्लेडिएटर की लड़ाइयां और सार्वजनिक तमाशे होते थे।

दोनों नेता आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

बता दें कि दोनों नेताओं के बीच, रोम में आज द्विपक्षीय बातचीत होगी। रोम में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे थे। फिर, जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि वेलकम माय फ्रेंड।

ये भी पढ़ें- जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश