1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM मोदी को क्यों कहा- थैंक्यू? ज़ेलेंस्की बोले- 'हम भारत पर करते हैं भरोसा', जानिए पूरा मामला

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM मोदी को क्यों कहा- थैंक्यू? ज़ेलेंस्की बोले- 'हम भारत पर करते हैं भरोसा', जानिए पूरा मामला

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 26, 2025 09:02 am IST,  Updated : Aug 26, 2025 09:19 am IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी के एक्स पोस्ट का जवाब दिया है। इस पर उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया है। साथ ही ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम भारत पर भरोसा करते हैं।

पीएम मोदी और ज़ेलेंस्की- India TV Hindi
पीएम मोदी और ज़ेलेंस्की Image Source : AP

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूस के साथ युद्ध समाप्त करने में भारत के योगदान पर भरोसा कर रहा है। इसके साथ ही ज़ेलेंस्की ने शांति और संवाद के प्रति भारत के रुख की सराहना की है। 

ट्रंप ने भारत पर लगाया टैरिफ

यूक्रेनी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब मास्को और कीव के बीच जारी युद्ध के बीच, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 'दंडात्मक' टैरिफ की समयसीमा नजदीक आ रही है।

पीएम मोदी के लिए ज़ेलेंस्की ने लिखा पोस्ट

ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम शांति और संवाद के प्रति भारत के समर्पण की सराहना करते हैं। 

भारत के योगदान पर भरोसा- ज़ेलेंस्की

पोस्ट में आगे लिखा गया, 'अब, जबकि पूरी दुनिया इस भयानक युद्ध को गरिमा और स्थायी शांति के साथ समाप्त करने का प्रयास कर रही है। हम भारत के योगदान पर भरोसा करते हैं। कूटनीति को मजबूत करने वाला हर फैसला न केवल यूरोप में, बल्कि हिंद-प्रशांत और उससे आगे भी बेहतर सुरक्षा की ओर ले जाता है।'

पीएम मोदी की ओर से लिखा गया एक पत्र

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके संदेश और शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

कीव की यात्रा को भी पीएम मोदी ने किया याद

वहीं, पीएम मोदी ने जेलेंस्की को लिखे पत्र में कहा, 'भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपके विचारशील संदेश और शुभकामनाओं के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।' पीएम मोदी मोदी ने यूक्रेन के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही पिछले साल कीव की अपनी यात्रा को याद किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश