1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में बताया यूक्रेन का हाथ, "बर्बर आतंकवादी कृत्य" को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे"

पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में बताया यूक्रेन का हाथ, "बर्बर आतंकवादी कृत्य" को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे"

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 23, 2024 08:13 pm IST,  Updated : Mar 23, 2024 08:13 pm IST

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य करार दिया। उन्होंने इसके पीछे यूक्रेन की संलिप्तता भी बताई। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन ने आतंकियों के भागने का रास्ता भी तैयार किया था। बचने के लिए आतंकी यूक्रेन की ओर भागे थे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन। Image Source : AP

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य करार दिया है। राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में पुतिन ने इस हमले के पीछे यूक्रेन की संलिप्तता भी बताई। राष्ट्रपति ने कहा कि हमला करने के बाद आतंकी यूक्रेन भागने की फिराक में थे, उन्होंने इसका प्रयास भी किया था। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। एक टेलीविज़न पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा: "मैं आज आपसे उस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य के संबंध में बात कर रहा हूं, जिसके शिकार दर्जनों निर्दोष और शांतिपूर्ण लोग हुए हैं। मैं 24 मार्च को एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा करता हूं।

पुतिन का कहना है कि मॉस्को कॉन्सर्ट के हमलावरों ने यूक्रेन भागने की कोशिश की थी। हालांकि कीव ने रूस के इस दावे को खारिज कर दिया है। पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हमले में उक्त आधार पर यूक्रेन के शामिल होने का आरोप लगाया। इस हमले में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है और कई दर्जन लोग घायल हैं। उन्होंने दावा किया कि गोलीबारी करने वाले आतंकवादियों ने कीव की ओर भागने की कोशिश की थी। पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेनी पक्ष के कुछ लोगों ने उन्हें रूस से सीमा पार कराने की तैयारी कर ली है।

यूक्रेन ने तैयार किया आतंकियों के भागने का रास्ता

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पुतिन के हवाले से कहा, "उन्होंने (हमलावरों ने) छिपने की कोशिश में यूक्रेन की ओर चले गए। जहां, राज्य की सीमा पार कराने के लिए यूक्रेन की ओर से उनके लिए एक रास्ता तैयार कर दिया गया था। पुतिन ने कहा, "सभी अपराधियों, आयोजकों और इस अपराध को करने के लिए आदेश देने वालों को अनिवार्य रूप से उचित दंड किया जाएगा। वे जो भी हैं और जो भी उन्हें निर्देशित कर रहे हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। यह हमला रूस और हमारे लोगों के ख़िलाफ़ है"। पुतिन के संबोधन के तुरंत बाद यूक्रेन ने कहा कि वह मॉस्को के पास शुक्रवार को हुए गोलीबारी हमले में शामिल नहीं था। रॉयटर्स ने कीव की सैन्य जासूसी एजेंसी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, "मॉस्को के पास शुक्रवार को हुई गोलीबारी में यूक्रेन शामिल नहीं था और यूक्रेनी लिंक के सुझावों का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।"

यह भी पढ़ें

रूस में पकड़े गए हमलावर ने किया बड़ा खुलासा, "मैं लंबे समय से बेरोजगार था, मुझे पैसे के बदले लोगों को मारने का ऑफर आया"

"आतंकवाद का उद्योग" चलाता है पाकिस्तान, सिंगापुर में जयशंकर ने लगाई पड़ोसी देश की वॉट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश