1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: यूरोप के सबसे बड़े 'एटॉमिक पावर प्लांट' में रूस और यूक्रेन ने किया हमला, रेडिएशन रिसाव का बढ़ा खतरा

Russia Ukraine News: यूरोप के सबसे बड़े 'एटॉमिक पावर प्लांट' में रूस और यूक्रेन ने किया हमला, रेडिएशन रिसाव का बढ़ा खतरा

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Aug 29, 2022 11:13 am IST,  Updated : Aug 29, 2022 11:13 am IST

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ( atomic power plant) में या उसके आस-पास रॉकेट और तोपों से हमले का दावा किया है। इन हमलों से विकिरण (radiation) का रिसाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

Russia-Ukraine war- India TV Hindi
Russia-Ukraine war Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • यूरोप के सबसे बड़े 'एटॉमिक पावर प्लांट' में रूस और यूक्रेन ने किया हमला
  • रॉकेट और तोपों से हमले का दोनों देशों ने किया दावा

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र ( atomic power plant) में या उसके आस-पास रॉकेट और तोपों से हमले का दावा किया है। इन हमलों से विकिरण (radiation) का रिसाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। यूक्रेन की परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी और आशंका जताई की आसपास लगातार लड़ाई जारी रहने से इस संयंत्र को नुकसान पहुंच सकता है और विकिरण का रिसाव बढ़ सकता है। यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के तुरंत बाद रूसी सैन्यबलों ने जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र और नीपर नदी के एक हिस्से के आसपास के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था। निकोपोल और मारहनेट्स शहरों समेत नदी के दूसरे क्षेत्र पर यूक्रेन का नियंत्रण है। ये दोनों शहर संयंत्र से करीब 10 किलोमीटर (छह मील) की दूरी पर हैं। 

लड़ाई में पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेन की सेना ने पिछले कुछ दिन में दो बार संयंत्र पर गोलाबारी की और कुछ गोले रिएक्टर ईंधन और रेडियोधर्मी कचरे को जमा करने वाली इमारतों के पास गिरे। संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीस परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को बताया कि विकिरण का स्तर सामान्य था। जापोरिज्जिया संयंत्र के छह रिएक्टर में से दो काम कर रहे हैं, जबकि अभी तक स्थिति का पूरा मूल्यांकन नहीं किया गया है। हालिया लड़ाई में पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बीच, एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक और स्पष्ट हमले में रूसी सेना ने एक सशस्त्र यूक्रेनी ड्रोन को जापोरिज्जिया संयंत्र के पास मार गिराया।

फायरिंग के बाद कई जगह बिजली ठप

दनीप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र के गवर्नर वलांतीन रेजनिचेंको ने बताया कि रात में भारी गोलाबारी के बाद निकोपोल के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप रही। रॉकेट हमलों से मारहनेट्स में करीब एक दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस शहर में करीब 45,000 लोग रहते हैं। जिले के प्रशासनिक प्रमुख वेवहेन येवतुशेंको ने यह जानकारी दी। सिटी काउंसिल के सदस्य एनोतोलिये कुरतेव ने बताया कि जापोरिज्जिया शहर में भी रूस ने हमला किया, जिसमें कई इमारतें तथा मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हमले में दो लोग घायल हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश