1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी खबर, 2024 में खत्म होने वाला है पुतिन का कार्यकाल; अगले राष्ट्रपति को लेकर आया ये अपडेट

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बड़ी खबर, 2024 में खत्म होने वाला है पुतिन का कार्यकाल; अगले राष्ट्रपति को लेकर आया ये अपडेट

 Published : Nov 08, 2023 09:24 am IST,  Updated : Nov 08, 2023 09:26 am IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वर्ष 2024 में राष्ट्रपति पुतिन का कार्यकाल खत्म होने को है। ऐसे में रूस के नए राष्ट्रपति को लेकर दुनिया भर की निगाहें चुनाव पर टिकी हैं। रूस में अब 2024 के बाद अगला राष्ट्रपति कौन होगा, क्या पुतिन अब आगे सत्ता में नहीं बने रह पाएंगे या फिर एक बार और वही सत्ता संभालेंगे।

व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति। Image Source : AP

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कार्यकाल खत्म होने वाला है।  वर्ष 2024 में अब रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा, इस पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। रूस में अगले राष्ट्रपति चुनाव से रूस-यूक्रेन युद्ध का भविष्य भी तय होगा। क्या ये युद्ध चलता रहेगा या फिर रूस को नया राष्ट्रपति मिलने के बाद इसका अंत हो जाएगा। क्या 2024 के बाद पुतिन फिर राष्ट्रपति नहीं बन पाएंगे। अगर पुतिन नहीं तो कौन होगा रूस का अगला राष्ट्रपति?...रूस के अगले राष्ट्रपति को लेकर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। 

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन फिर से राष्ट्रपति पद के लिए ताल ठोकेंगे। वह वर्ष 2030 तक सत्ता में रहेंगे। बता दें कि रिपोर्ट रूसी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति को छह साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। यानी 2024 में चुनाव के बाद व्लादिमीर पुतिन 2030 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। हालांकि, उनके कार्यालय ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट अज्ञात क्रेमलिन स्रोतों पर आधारित है, जिसमें दावा किया गया है कि इस बारे में एक सार्वजनिक घोषणा "जल्द ही" की जाएगी।

वर्ष 1999 से रूसी सत्ता के केंद्र में हैं पुतिन

71 वर्षीय पुतिन वर्ष 1999 से ही रूसी सत्ता के केंद्र में हैं। तब उन्हें बोरिस येल्तसिन ने राष्ट्रपति पद सौंपा था। वह जोसेफ स्टालिन के बाद से किसी भी अन्य रूसी शासक की तुलना में अधिक समय तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं। आउटलेट ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "निर्णय हो चुका है वह अगले राष्ट्रपति की दौर में प्रमुखता से शामिल होंगे।" रूस में मार्च 2024 में चुनाव होने हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सितंबर में कहा था कि अगर पुतिन चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो कोई भी उनका मुकाबला नहीं कर पाएगा। 

क्या कहता है रूस का संविधान 

रूसी संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति को छह साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है, इसलिए पुतिन 2030 तक शीर्ष पद पर बने रहेंगे। उन्होंने 2021 में एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसने संविधान में संशोधन किया और रूसी नागरिकों को दो राष्ट्रपति पद तक सीमित कर दिया। मगर यह कानून पुतिन को दो बार और चुनाव लड़ने की इजाजत देने संबंधी शर्तों पर लागू नहीं होता। टेलीग्राफ के अनुसार  पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद पुतिन दशकों में सबसे अधिक उथल-पुथल वाले दौर में रूस को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता में बने रहना चाहते हैं। रूस के अंदर उनकी अनुमोदन रेटिंग 80 प्रतिशत है। वहीं पुतिन के सबसे बड़े आलोचक एलेक्सी नवलनी जेल में हैं।

यह भी पढ़ें

गाजा के अंदरूनी इलाकों में पहुंची इजरायली सेना, हमास मुख्यालय पर जल्द हो सकता है IDF का कब्जा; नेतन्याहू का नया ऐलान

ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम ने पीएम मोदी पर जताया बड़ा भरोसा, इजरायल-हमास युद्ध रोकवाने के लिए की ये अपील

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश