1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस की सेना का ऐलान, खेरसॉन और आसपास के इलाकों से हम पीछे हट रहे हैं

Russia Ukraine War: रूस की सेना का ऐलान, खेरसॉन और आसपास के इलाकों से हम पीछे हट रहे हैं

 Published : Nov 10, 2022 07:50 am IST,  Updated : Nov 10, 2022 07:50 am IST

रूस और यूक्रेन की जंग अभी खत्म भले ही न हुई है लेकिन खेरसॉन से रूसी सेना का पीछे हटना बहुत कुछ कह देता है। जब यह जंग शुरू हुई थी तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि रूस की सेना को यूक्रेन की आर्मी इतनी कड़ी टक्कर देगी।

Russia Ukraine War News, Russian army, Russian army Kherson, Russian Army Withdraws- India TV Hindi
खेरसॉन से पीछे हटना रूस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। Image Source : AP

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 8 महीने हो चुके हैं और अभी तक इस लड़ाई का नतीजा नहीं निकल पाया है। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था तब लग रहा था कि इस लड़ाई में यूक्रेन बर्बाद हो जाएगा और रूसी सेना उसे चुटकियों में मसल देगी, लेकिन ये सारी आशंकाएं गलत साबित हो गईं। पिछले 8 महीनों में न सिर्फ यूक्रेन ने रूस को कड़ी टक्कर दी है, बल्कि अब रूसी सेना ने कहा है कि वह यूक्रेन के एक अहम शहर से पीछे हट रही है।

रूस के लिए बड़ा झटका है खेरसॉन से पीछे हटना

रूस की सेना ने खुद ही ऐलान किया कि वह यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन एवं उसके आसपास के इलाकों से पीछे हट रही है। पिछले 8 महीने से जारी इस लड़ाई में यह रूस के लिए एक और बेइज्जती की बात मानी जा रही है। हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने इस कदम की तत्काल पुष्टि नहीं की है और वे रूसी सेना के इस ऐलान को शक की नजर से देख रहे हैं। हाल के दिनों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना अपनी चाल में फंसाने के लिए खेरसॉन से हटने का नाटक रच रही है।

जेलेंस्की ने रूस की बातों को नाटक करार दिया
जेलेंस्की ने नागरिकों को रूसी नियंत्रण वाले ‘वॉर जोन’ में अंदर तक आने के लिए राजी करने की कोशिश को ‘नाटक’ करार दिया। यूक्रेन में रूसी सेना के टॉप कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने बुधवार को रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से कहा कि खेरसॉन और पश्चिमी तट के बाकी इलाकों में सामान की सप्लाई करना नामुमकिन है। इस पर शोइगू पीछे हटने और पूर्वी तट पर रक्षा पंक्ति खड़ा करने के उनके प्रस्ताव पर राजी हो गये। खेरसॉन से अपनी सेना का हटना रूस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि यही एकमात्र ऐसी प्रांतीय राजधानी थी जिसपर रूसी सेना का कब्जा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश