Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कांपते हुए नजर आए, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या कोई गंभीर बीमारी है?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कांपते हुए नजर आए, VIDEO देखकर लोग बोले- क्या कोई गंभीर बीमारी है?

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Feb 20, 2023 10:25 am IST, Updated : Feb 20, 2023 10:31 am IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत ठीक नहीं लग रही है। दरअसल उनका एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कांपते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा एक मीटिंग के दौरान हुआ, जिसमें वह अपने बेलारूस समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठे हुए थे।

Vladimir Putin- India TV Hindi
Image Source : FILE व्लादिमीर पुतिन

मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत ठीक नहीं है। ऐसी खबरें बीते कुछ समय से मीडिया में आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पुतिन कैंसर या पार्किसंस बीमारी से पीड़ित हैं, हालांकि रूस ने आधिकारिक तौर पर इन दावों की पुष्टि कभी नहीं की। लेकिन उनका एक ताजा वीडियो इस संदेह को और भी ज्यादा मजबूत करता है क्योंकि इसमें वह कांपते हुए नजर आ रहे हैं। 

वायरल वीडियो में पुतिन का पैर कांप रहा है और वह इसे मरोड़ते हुए और झटकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कुर्सी पर बैठे पुतिन एक जगह अपना पैर रखने से असहज महसूस कर रहे हैं, इसीलिए वह लगातार अपने पैर को झटक रहे हैं।

ये वीडियो उस वक्त का है, जब पुतिन बेलारूस के उनके समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ मीटिंग कर रहे थे। इस वीडियो को इंटरनेट पर देखा जा सकता है। 

सोशल मीडिया यूजर्स उठा रहे सवाल

पुतिन का ये वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स करने लगे और उनका शक इस बात पर गहरा गया कि पुतिन को जरूर कोई गंभीर बीमारी है। कई लोगों का कहना है कि पैरों का कांपना पार्किसंस बीमारी का लक्षण है। हालांकि कई लोग वीडियो की पुष्टि को लेकर भी सवाल उठाते दिखे। 

गौरतलब है कि बीते साल नवंबर में भी पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई दावे सामने आए थे। ऐसा कहा गया था कि पुतिन के हाथ पर कई अजीब तरह के निशान हैं, जोकि इंजेक्शन लगाए जाने के वजह से बने हैं। 

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में असदुद्दीन ओवैसी के घर पर हमला, पत्थर मारकर फोड़े कांच, मौके पर पहुंची पुलिस

नहीं मान रहे किम जोंग: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलेस्टिक मिसाइल, छोटी दूरी की दो मिसाइलों का किया परीक्षण

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement